लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदन-पत्रों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर ने 10 नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों पर व एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर ढाई-ढाई सौ रुपये का जुर्माना किया

उज्जैन 24 जनवरी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मप्र लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम-2010 के तहत पदाभिहित विभिन्न कुल 10 नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर 250-250 रुपये की शास्ति (जुर्माना) अधिरोपित कर दी है। उक्त पदाभिहित अधिकारियों द्वारा विभिन्न आवेदनों में समय-सीमा में निराकरण नहीं करने के कारण उक्त जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

कलेक्टर ने नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों पर अविवादित नामांतरण के प्रकरण, वन्यप्राणियों से फसल हानि के प्रकरण, कानूनी बाध्यता के कारण आय प्रमाण-पत्र व जन्म-मृत्यु के पश्चात पंजीयन की अनुमति के मामलों में निराकरण में देरी के कारण जुर्माना किया है। जिन तहसीलदारों पर शास्ति अधिरोपित की गई है, उनमें नायब तहसीलदार श्री दिवाकर सुल्या, श्रीमती पुलकित जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री गीतेंद्र चौरसिया, श्री जीवनलाल मोघी, तहसीलदार एवं अपर तहसीलदार सुश्री संतुष्टि पॉल, श्री देवदत्त शर्मा, श्री दिलीप कुमार वर्मा, श्री राधेश्याम पाटीदार, श्री विनोद शर्मा शामिल हैं। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी उन्हेल श्री संजय जैन द्वारा विवाह पंजीयन के प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस सम्बन्ध में आज समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत जो भी अधिकारी पदाभिहित हैं, वे आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें, अन्यथा उनके विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

क्रमांक 0237 एचएस शर्मा/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |