स्टूडेंट्स ने मनाई ग्रीन दिवाली,  कहा ग्रीन पटाखे कम हानिकारक होते हैं, इससे वायु प्रदूषण नहीं होता है | Students celebrated Green Diwali, said green crackers are less harmful, it does not cause air pollution

फरीदाबाद। दीप पऱ्ज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि।हर बार पटाखे जलाने से दिवाली के बाद शहरों में पाल्यूशन व स्मॉग देखने को मिलता है। इसी कारण इस बार लिंग्याज ने ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने का निर्णय लिया।लिंग्याज विद्यापीठ में स्टूडेंट्स ने धूमधाम से ‘ग्रीन दिवाली’ मनाई। पारंपरिक पटाखों की तुलना में ग्रीन पटाखे कम हानिकारक होते हैं और वायु प्रदूषण को कम करते हैं। जिस कारण इस बार बच्चों ने ग्रीन दिवाली मनाने का सोचा। इस दौरान रंगोली, बेस्ट ऑफ वेस्ट, सांस्कृतिक कार्यकऱ्म के साथ ही दीया, मटकी डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग, डांस, सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताएं स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की गईं। इनमें स्टूडेंट्स ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे व वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जीजी शास्त्री ने कहाकि हर बार पटाखे जलाने से दिवाली के बाद शहरों में पाल्यूशन व स्मॉग देखने को मिलता है। इसी कारण इस बार लिंग्याज ने ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने का निर्णय लिया। ग्रीन पटाखे कम हानिकारक होते हैं और वायु प्रदूषण को कम करते हैं। डॉ. गड्डे ने पटाखों से बनाएं दूरी, प्लास्टिक बैग यूज न करें, गिफ्ट पैक करने के लिए ग्रीन रैपर, एलईडी लाइट यूज करें, फूड वेस्टेज न करें कुछ ऐसी बातें भी बताईं जिनका उपयोग करने से इस दिवाली को और भी अधिक खूबसूरत बनाया जा सकता है। दीयों के प्रकाश से सबका जीवन आलोकित होने की कामना की। इसके बाद डांडिया डांस का आगाज हुआ। इसमें स्टूडेंट्स व स्टाफ मस्ती के मूड में सराबोर नजर आया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |