बोले- हमें दें दिवाली का बोनस, फिर शुरू करेंगे काम, प्रबंधन बोला- निश्चिन्त रहिए, सभी को मिलेगा बोनस

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में NMDC के ठेका श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। ठेका श्रमिकों की मांग है कि, दिवाली आने वाली है और अब तक उन्हें कंपनी की तरफ से बोनस नहीं दिया गया है। बोनस की मांग को लेक किरंदुल में ठेका ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया है। ऐसे में NMDC को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा है। इधर, NMDC प्रबंधन भी हरकत में आया और उन्होंने सभी को आश्वासन दिया है कि वे निश्चिन्त रहिए, उन्हें बोनस दिया जाएगा।दरअसल, शुक्रवार को ठेका श्रमिक किरंदुल NMDC के चेकपोस्ट में इकट्ठा हुए। उन्होंने बोनस देने की मांग उठाई। ठेका श्रमिकों ने कहा कि हर साल कंपनी हमारे साथ इसी तरह का व्यवहार करती है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों को तो समय पर बोनस दे दिया जाता है, लेकिन हमें बोनस समय पर नहीं दिया जाता। श्रमिकों ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि हमारी दिवाली भी अच्छे से मने। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई सहयोग इस बार भी नहीं किया गया है।चेक पोस्ट पर इकट्ठा हुए थे सभी।इधर, एक साथ ठेका श्रमिकों के विरोध करने और काम बंद करने की वजह से NMDC को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ठेका श्रमिकों के सड़क पर उतरने से NMDC प्रबंधन भी हरकत पर आया और प्रबंधन ने सभी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके खाते में दिवाली से पहले बोनस डाल दिया जाएगा। जिससे उनकी दिवाली भी अच्छे से मनेगी। प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों को निश्चिन्त रहने कहा है। NMDC के आश्वासन के बाद ठेका श्रमिक फिलहाल मान गए हैं और वे काम शुरू कर चुके हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |