घर में छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री, व्यापारी को पटाखों में पोटाश भरते पुलिस ने उठाया

भिंड: पकड़े गए पटाखे।भिंड के मेहगांव में घर के अंदर छिपाकर रखे पटाखों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस जब दबिश देने पहुंची तो आरोपी पोटाश को पटाखों में भर रहा था। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंस मांगा तो उसने हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी को दबोचते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। ये मामला शुक्रवार का है।मेहगांव थाना प्रभारी हरजेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए पटाखों के अवैध करोबार पर रोक लगाई गई है। भिंड के मेहगांव क्षेत्र के मेन बाजार में फारूख खां ने अवैध तौर पर पटाखों की दुकान अपने घर के बाहर सजाई हुई है। ये सूचना पर पुलिस फारूख के घर पहुंची, उसे छोटी सी दुकान होने की बात कही। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि फारूख ने बड़ी तादाद में पटाखे मंगाए है जोकि आस पास एरिया में सप्लाई करने की फिराक है। शुक्रवार को एक बार फिर से पुलिस आरोपी के घर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो वो घर के अंदर पटाखों की लड़ियों में पोटाश भरता मिला। पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो वो किचन के बगल के रूम में बढ़ी मात्रा में पटाखों का जखीरा छिपाकर रखे मिला। पुलिस ने आरोपी को दबोचते हुए अवैध रूप से रखे गए पटाखों को जब्त कर लिया। पकड़े गए पटाखों की कीमत ढाई लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध तौर पर विस्फोटक सामग्री संग्रहण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |