तहसीलदार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

बड़वानी: ग्राम सभा मोबीलाइजर ने पानसेमल तहसीलदार राकेश सस्तिया पर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर समस्या का निराकरण की मांग की है। ग्राम सभा मोबीलाइजर प्रियंका पिता सपन ने बताया मेरा चयन 30 जनवरी 2021 को ग्राम पंचायत नांदियाबड़ में शासन के पेसा ग्राम मोबलाइजर पद पर पात्रता के सभी मापदंडों को पूरा करने पर हुआ था। मुझे पुन: 6 सितंबर 2022 को पद पर नियुक्त किया गया।चयन के बाद अपील अवधी बीतने के बाद कोई आपत्ति नहीं हुई लेकिन 28 सितंबर को तहसीलदार ने जवाब पेश करने के लिए मेरे खिलाफ प्रकरण लगाया। मेरे द्वारा सभी दस्तावेज प्रस्तुत व ग्राम पंचायत की जांच के बाद चयन हुआ है। इसके बाद मेरे पिता को पूरे शिक्षण दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। 20 अक्टूबर को फिर तहसील कार्यालय में बुलाकर अपशब्द कहकर प्रताड़ित किया गया। मैंने तहसीलदार के खिलाफ सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की। जिसके बाद मुझे बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अब इस संबंध में कलेक्टर के पास समस्या का निराकरण करने के लिए आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा यहां भी निराकरण नहीं हुआ तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।पानसेमल तहसीलदार राकेश सस्तिया ने बताया गांव के एक व्यक्ति ने आपत्ति लगाई थी। जिसके बाद एसडीएम ने इसकी जांच मुझे सौंपी थी। उनके दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र में गड़बड़ी होने पर पिता की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण मांगा गया। जिसे प्रस्तुत न कर कार्यालय में बहकर कर रिकार्डिंग कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया था। मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप झूठा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |