डीए की शेष किस्तों का भुगतान करने के आदेश दीवाली से पहले करे सरकार

बरेली: शुक्रवार को रामलीला मैदान प्रांगण स्थित सभागार में स्‍थानीय पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अमर सिंह सेंगर ने की। बैठक में पेंशनर्स की ज्वलंत मांगों में मप्र शासन द्वारा केन्द्र के समान डीए की किस्तें न दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। वर्तमान में मप्र के पेंशनर्स 28 प्रतिशत डीए प्राप्‍त कर रहे है जबकि केन्द्र द्वारा 38 प्रतिशत दिया जा चुका है। शाखा अध्‍यक्ष केएल वर्मा ने शासन से शेष 10 प्रतिशत डीए की किश्तों की घोषणा दीवाली से पहले कर पेंशनर के परिवार को राहत पहुंचाने की मांग दोहराई।बैठक में पेंशनरों ने अपनी व्‍यक्तिगत समस्याएं भी रखी जिनका निराकरण समय सीमा में निराकृत किए जाने का संकल्प लिया गया। पेंशनर जवाहर सिंह ने बैंक द्वारा अपना रिवाइज्ड पीपीओ गुमा देने की समस्या से अवगत कराया। पेंशनर विष्णु प्रसाद शर्मा, उमराव सिंह अहिरवार, डॉ.गोपाल सिंह रघुवंशी,राधेश्‍याम सोनी, राजेन्द्र दुबे ने अपने विचार रखे। इसी दौरान दिवंगत पेंशनर गुलाब राजोरे व पेंशनर रामचरण रघुवंशी की माताजी को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोषाध्‍यक्ष मोहनलाल राय ने आभार व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |