चांदी की ड्रायफ्रूट ट्रे, मोर रथ, कलश और शंख भी बाजार में

ग्वालियर: मांग बढ़ने के कारण ज्वेलरी शोरूम और शॉप पर चांदी से बने बर्तन और सजावटी सामान की आकर्षक रेंज।दीपावली त्योहार पर उत्साह इस बार शहरवासियों में दिखाई दे रहा है। बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसलिए दुकानदार और शोरूम संचालकों ने भी इन्हें खोलने एवं बंद करने के समय में भी बदलाव किया है। अब तक दोपहर 12 बजे से खुलने वाले अधिकांश ज्वेलरी के शोरूम और शॉप अब सुबह 10 बजे से खुल रहे हैं। वहीं रात 11 बजे तक बंद हो रहे हैं।इसके बाद भी खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या कम नहीं हो रही हैं। इस बार बाजार में त्योहार पर अपने खास लोगों को उपहार में देने के लिए कई आइटम आए हैं। इनमें खासतौर पर चांदी के आइटम हैं। इनकी डिमांड ज्यादा देखी जा रही है। इसका एक कारण यह भी है कि इस बार चांदी में सबसे ज्यादा गिफ्ट आइटम आए हैं। 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस है और 24 अक्टूबर को दीपावली है।शहर के सराफा बाजारों में त्योहार पर सिल्वर और सिल्वर प्लेटेड आइटम्स की भरमार, चांदी के दीपक, लालटेन, मोमबत्ती भी आई हैंयह आइटम आए: शहर में प्रमुख तीन सराफा बाजार हैं। इनमें सबसे बड़ा महाराज बाड़ा में हैं। वहीं उपनगर मुरार और ग्वालियर के हजीरा में भी सराफा बाजार है। यहां खासतौर पर त्योहार पर सिल्वर और सिल्वर प्लेटेड आइटम्स में ड्रायफ्रूट ट्रे, नारियल और कलश, कुबेर कलश, मोर रथ, लाल टेन के अलावा सिल्वर प्लेटेड में शंख, कैंडल स्टैंड, आइडल्स, ट्रे सेट आदि की वैरायटी हैं।थाली: धनतेरस और दीपावली के लिए खास चांदी की पूजा थाली पूजा भी आई है। इसके अलावा इसे गिफ्ट भी दे सकते हैं। इसमें जल के कलश, मिठाई के लिए कटोरी और तिलक के लिए बाॅक्स भी है। यह सब थाली से अटैच है। इसके अंदर मोर पंख से डिजाइन बना है, जिसमें भगवान कृष्ण बने हैं।लालटेन: दीपावली रोशनी का त्योहार है। इसलिए इस बार चांदी के दीपक, लालटेन, मोमबत्ती आदि आई हैं। इसके अलावा दीपक रखने का स्टैंड भी आया है।ड्रायफ्रूट ट्रे: यह खासतौर पर ऑक्सीडाइज है। इस पर कार्विंग की हुई है। इसमें अलग-अलग साइज में कई विकल्प मौजूद हैं।शंख: यह सिल्वर प्लेटेड शंख है। इसमें विष्णु भगवान के दस अवतार को उकेरा गया है। इसका बेस व्हाइट मैटल का है, जिस पर कार्विंग कर सिल्वर प्लेटिंग की जाती है।माेर रथ: यह रथ स्टाइल पूजा घर और घर सजाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें चार पहिए लगे होते हैं। जिसे कहीं भी रखा जा सकता है। इसे अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे डाइनिंग टेबल पर इसमें फ्रूट्स रख सकते हैं या फिर पानी डाल कर कैंडल्स रख सकते हैं। इसके आगे मोर बनाया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |