ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में फिर आगे, मिला 100 सांसदों का जरूरी समर्थन 

लंदन । भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने यहां की पीएम लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पार्टी के नेता पद के लिए आवश्यक 100 सांसदों के नामांकन के न्यूनतम समर्थन को प्राप्त कर लिया है। अगर उनके विरोधी अपने साथ कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों के 100 नामांकन हासिल करने में विफल रहते हैं, तो ऋषि सुनक पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री बन जाएंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक बार फिर से पीएम पद की रेस में शामिल होने की तैयारी में लग गए हैं।
एक खबर के मुताबिक ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नाटकीय इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की सत्तारूढ़ पार्टी को दूसरी बार पीएम पद का चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कैबिनेट मेंबर पेनी मोर्डंट औपचारिक रूप से पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित करने वाले पहले व्यक्ति थे। जबकि जुलाई में बोरिस जॉनसन के पद से हटने के बाद खुद पीएम बनने की होड़ में शामिल रक्षा मंत्री टॉम तुगेंदत ने घोटाले के दागी पूर्व पीएम जानसन को पीएम पद की रेस से बाहर रहने के लिए एक परोक्ष अपील जारी की।
बहरहाल न तो सुनक और न ही जॉनसन ने सार्वजनिक रूप से अभी तक अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद अगले हफ्ते पार्टी के सदस्यों के लिए संभावित ऑनलाइन वोटिंग से पहले सोमवार को मतदान करेंगे। जबकि संसद में जॉनसन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक जेम्स डुड्रिज ने कहा कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से अपने पुराने बॉस के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि जानसन पीएम पद की रेस में उतरने जा रहे हैं। उधर ऐसी भी खबरें हैं कि सुनक और जॉनसन कैंप कथित तौर पर यह देखने के लिए बातचीत की इच्छा जाहिर कर रहे हैं कि क्या दोनों के बीच किसी समझौते की गुंजाइश है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के पद से हटने के बाद दोनों के बीच संबंधों में कड़वाहट आ चुकी है।
जबकि पोलिंग कंपनी यूगोव ने पाया कि पांच में से तीन मतदाता जल्दी आम चुनाव चाहते हैं, क्योंकि ब्रिटेन के लोग रोजमर्रा के जीवन में महंगाई के संकट से जूझ रहे हैं। विपक्षी दल भी नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। लेबर पार्टी और अन्य दलों का तर्क है कि केवल एक नया चुनाव ही देश को राजनीतिक अराजकता से बाहर निकाल सकता है। घोटाले के आरोपों से घिरे बोरिस जानसन के पीएम पद से हटने के बाद ब्रिटेन की पीएम बनीं लिज ट्रस ने गुरुवार को केवल 44 दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |