300 के पार AQI, सरकार ने लागू की ग्रैप गाइडलाइन, निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन का होगा प्रयोग

चंडीगढ़: शहरों के निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।हरियाणा के 7 प्रमुख शहरों में दमघोंटू हवा हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच चुका है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज टू गाइडलाइन लागू कर दी है। साथ ही निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।NCR क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQAM) द्वारा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्टूबर तक प्रदूषण का स्तर 300 पार कर जाने की आशंका है। इसलिए NCR क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की स्टेज टू गाइडलाइन को लागू किया गया है।इन शहरों की खराब हुई आवोहवाNCR में शामिल बहादुरगढ़, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, रोहतक में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक से खराब स्थिति में आ गए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि यहां पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के साथ औद्योगिक इकाईयों द्वारा क्लीन एनर्जी में स्थानांतरण की प्रक्रिया पर भी नजर रखी जाए।बनाई गई टीमेंवायु गुणवत्ता सुधार के लिए प्रभावित जिलों में टीमों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। यह टीमें औद्योगिक इकाईयों की निगरानी करेगी। साथ ही टीम में शामिल अधिकारी PNG, बिजली या बायोमास एनर्जी में इकाइयों को स्थानांतरित किया है या नहीं इसकी भी रिपोर्ट तैयार करेंगी।46 फीसदी कम जल रही परालीहरियाणा सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 46 प्रतिशत तक की कमी आई है। सरकार का लक्ष्य इस प्रतिशतता को 50 प्रतिशत तक ले जाने का है।अभी तक प्रदेश में लक्षित 55 लाख MT में से 77 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है। जिन जिलों में देर से फसल कटाई हो रही है, उन जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |