बेल्जियम में छत्तीसगढ़ की बच्ची ने किया बेहतरीन डांस, विदेशी भी जमकर थिरके

जगदलपुर: यूरोप में भी दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। बेल्जियम के ब्रुसेल्स में दिवाली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गानों पर बच्चे और फॉरेनर्स जमकर थिरकते हुए नजर आए। इश दौरान छत्तीसगढ़ के फेमस सॉन्ग ‘हमर पारा तुंहर पारा’ गाने में भी छत्तीसगढ़ के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई गई है।दरअसल, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर की रहने वाली अरना बागड़े ने छत्तीसगढ़ वेशभूषा धारण कर डांस किया और अपने डांस से सभी विदेशियों का मन मोह लिया। विदेशियों को भी इस गाने में थिरकने को मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि, बेल्जियम में ब्रुसेल्स में एक NGO के माध्यम और भारतीय दूतावास के सहयोग से ब्रुसेल्स में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए।भारतीय बच्चे।आयोजन में सभी भारतीयों के छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। पारंपरिक ड्रेस और अपने-अपने राज्यों की बोली-भाषा के गीत पर नृत्य किया। इस दौरान मूल रूप से जगदलपुर के रहने वाले आशीष बागड़े, भावना बागड़े की 8 साल की बेटी अरना बागड़े पूरे छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में इस फेस्टिवल में शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘हमर पारा तुंहर पारा’ गाने पर डांस किया। आशीष और भावना लंबे समय से ब्रुसेल्स में ही रह रहे हैं।दीवाली का सेलिब्रेशन किया जा रहा है।इस छोटी सी बच्ची के डांस पर जमकर तालियां बजने लगी। स्थानीय लोगों ने भी इस गाने पर डांस किया। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ी गीत की धूम यूरोप में भी दिखी। पहली बार यूरोप के बेल्जियम में इस तरह के समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी भारतीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बकायदा यहां भारत की संस्कृति देखने को मिली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |