मुख्यमंत्री बोले- भाजपा ने भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट जरूर लिया, किया कुछ भी नहीं

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार शाम जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में भगवान राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसी के साथ प्रदेश में भगवान राम के नाम पर राजनीति गर्म है। भेंट-मुलाकात से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा, भाजपा ने भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट जरूर लिया, लेकिन किया कुछ भी नहीं।रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रेस से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा को 15 साल मौका मिला था। इन्होंने राम के नाम पर वोट लिया जरूर लेकिन किया कुछ नहीं। यहां भगवान राम की ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है। पूरी दुनिया में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर है। रमन सिंह 15 साल में वहां (माता कौशल्या मंदिर, चंदखुरी) झांके तक नहीं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस जी का तो गांव है। उसके बाद भी उन्होंने कोई सुध नहीं ली। उन्होंने केवल वोट लिया चाहे वह राम के नाम पर हो या फिर राम के नाम पर। हमारी सरकार ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण शुरू किया है। पहले चरण में 9 जगह चिन्हित किया गया है। चंदखुरी और शिवरीनारायण में हमने कर दिया, दूसरी जगहों पर भी काम चल रहा है। हमारा काम चल रहा है तो इनको तकलीफ क्यों हो रही है। इनको मौका मिला था 15 साल तक। हमारे पौने चार साल में दो साल तो कोरोना में निकला। उसके बावजूद हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने भगवान राम की इस प्रतिमा का अनावरण किया है।कहा, ये गौ माता की सेवा नहीं कर सकतेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, इनको (भाजपा नेताओं को) तकलीफ ये है कि ये गाय के नाम पर वोट मांग सकते हैं, गौ माता की सेवा नहीं कर सकते। गोठान इतने बने हैं कभी जाकर गाय को एक मुट्‌ठा चारा दे दें, यह कभी भाजपा नेताओं ने नहीं किया। वे कमी गिनाने जरूर जाएंगे। आप कमी गिनाइये यह आपका विपक्ष धर्म है। हम उसको सुधारते भी जाएंगे।खराब सड़कों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरायाप्रदेश में सड़कों की जर्जर स्थिति पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वे ठीक से बनवाये होते तो आज मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती। गारंटी पीरियड की सड़के उखड़ रही हैं। आपने कैसे बनवाया था। उन्होंने एक्सप्रेस-वे बनवाया था, कोई चल पाया? वह धंस गया।राज्योत्सव के लिए सोनिया-खड़गे को आमंत्रित करेंगेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया, शुक्रवार को उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। वे नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई देंगे। उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव के लिए सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |     आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत     |     सुतिया पाठ जलाशय के विस्तारीकरण की मांग को लेकर लामबंद हुए किसान, सरकार को दिया अल्टीमेटम     |     पीएम मोदी की तारीफ नहीं पची, इसलिए कर रहे देश का अपमान: अमेरिका में राहुल गांधी के आरोपों पर भड़की बीजेपी     |     राजस्थान: न सीमेंट न पत्थर CM के लिए तैयार हुआ गोबर का हेलीपैड, 15 महिलाएं अपने हाथों से बना रहीं     |     सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने ने कहा देवास जिले के पी.एच.ई. विभाग में हो रही करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की हो जाँच     |     सिब्बल का सरकार से सवाल, क्या पॉक्सो के तहत तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान बृजभूषण सिंह पर लागू नहीं?     |     Majithia का वखरा Swag! पहुंचे विश्व के सबसे ऊंचे Post Office     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088