इलाज की बजाये,बहाने से घर भेजा,परिजनों का प्रर्दशन

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में पुलिस लाइन्स स्थित Police DAV स्कूल के बाहर एक छात्रा के अभिवावकों ने स्कूल प्रबंधों खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। छात्रा के पिता शरद सूद ने कहा कि उनकी बेटी शनाया सूद स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। कल बेटी स्कूल में गई थी तो कक्षा में किसी सहपाठी से अचानक आंख में पेंसिल लग गई।स्कूल के बाहर धरना देते छात्रा के परिजन।पेंसिल लगने के बाद बच्ची दर्द से करहाने लगी। बच्ची का उपचार करवाने की बजाये कक्षा की अध्यापिका ने उसके घर फोन किया और परिजनों से कहा कि वह छात्रा को घर ले जाए उसकी आंख में हाथ लग गया है। छात्रा के परिजन उसे घर ले गए।बच्ची करीब 11 बजे घर पर सो गई जब वह 1.30 बजे उठी तो वह रोने लगी और मां से कहने लगी कि उसे सही से दिख नहीं रहा। छात्रा शनाया की माता ने तुरंत उसके पिता को फोन किया। बच्ची के पिता ने बताया कि उसे आंखों के माहिर डाक्टर के पास लेकर गए।बच्ची के पिता शरद ने बताया कि डाक्टर मुताबिक बच्ची की आंखे की पुतली फट चुकी है। उसकी आंख की रोशनी चली गई है। बच्ची का आपरेशन होगा। उन्होंने बताया कि कल करीब 2 घंटे बाद बच्ची का आपरेशन भी हो गया लेकिन अभी भी बच्ची की हालत सही नहीं है।छात्रा के पिता मुताबिक बच्ची का आपरेशन DMC करवाया गया है लेकिन हालत गंभीर है। अस्पताल के डाक्टर यही कह रहे कि आंख में पेंसिल लगने से बच्ची गंभीर चोटिल हो चुकी है। वहीं स्कूल प्रबंधकों ने बच्ची के पिता से कहा था कि वह बच्ची को डाक्टर के पास लेकर गए थे लेकिन परिजनों का आरोप है कि यदि वह डाक्टर के पास लेकर गए है तो उन्हें बताए कि किस डाक्टर के पास लेकर गए है।स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के कारण ही आज उनकी बेटी की आंख खतरे में है। शरद व समाज सेवक वरूण मेहता ने साथियों सहित स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कक्षा की अध्यापिका ने छात्रा से कहा कि घर पर जाकर न बताया कि आंख में पेंसिल लगी है। मौके पर ACP अशोक कुमार पहुंचे। पुलिस के उच्चाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया।पुलिस ने परिजनों से 24 घंटे का समय मांगा है । ACP अशोक का कहना है कि सबसे पहले बच्ची की आंख बचाना जरूरी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधकों का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहना से मना किया। वहीं पता चला है कि पुलिस परिवार पर मामला दर्ज न करवाने का दबाव बना रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |