IELTS सेंटर के मालिक से हो रही पूछताछ, विदेशी फंडिंग मामले में हो रही जांच

अमृतसर: पंजाब के तरनतारन में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने वीरवार रेड की है। यह रेड तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाला में एक IELTS सेंटर में हुई है और उसके मालिक से पूछताछ जारी है। यह जांच विदेशी धन से जुड़ी हुई बताई जा रही है। NIA ने कुछ दस्तावेजों व इलेक्ट्रिक इक्यिपमेंट्स को भी कब्जे में लिया है।NIA ने सुबह तरनतारन के गांव करमूवाला स्थित IELTS सेंटर पर दबिश दी। इसके बाद से ही वहां जांच चल रही है। सेंटर का मालिक अमृतपाल सिंह लंबे समय से इस सेंटर को चला रहा था और इसके साथ ही टूर एंड ट्रेवल्स का भी कारोबार चला रहा था। IELTS सेंटर के अलावा एक टीम मालिके अमृतपाल सिंह के घर भी पहुंची, जहां अमृतपाल से भी पूछताछ की गई। मिली सूचना के अनुसार यह रेड विदेश से हो रही फंडिंग को लेकर की गई है, लेकिन NIA ने अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सांझा नहीं की है।दस्तावेज लिए गए कब्जे मेंNIA ने सेंटर व अमृतपाल सिंह के घर पर चैकिंग के दौरान कुछ दस्वातेजों की जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं और उनकी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। कुछ दस्तावेजों को भी NIA ने जब्त किया है।कुछ दिन पहले लंडा के घर भी पहुंची थी टीमNIA की टीम कुछ दिन पहले भी तरनतारन रेड करने पहुंची थी। यह रेड विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा के घर पर की गई थी। NIA को सूचना मिली थी कि लंडा के घर पर कुछ आतंकियों व गैंगस्टरों को पनाह दी गई है। लेकिन जब NIA पहुंची तो लंडा के माता-पिता के अलावा कोई और नहीं मिला था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |