सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने की राशि देने की घोषणा, पीएम आवास के 260 हितग्राहियों को दिया राशि पत्रक | MP Pragya Thakur announced the amount, gave amount sheets to 260 beneficiaries of PM’s residence

सीहोर: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत दिवाली के उत्सव पर हितग्राहियों को हितलाभ देने के लिए स्थानीय टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अनेक हितग्राहियों को आवास योजना के राशि अंतरण वितरण पत्रक वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय किश्त वाले कुल 260 हितग्राहियों को राशि वितरण पत्रक बांटे।इस अवसर पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सभी हितग्राहियों को दिवाली पर्व के पूर्व अपने आवासों के स्वीकृति पत्रक मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से हितग्राहियों पक्के मकानों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए उज्जवला योजना, पीएम आवास, मातृत्व वंदना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन कर संचालित की जा रही है।जिन्हें नहीं मिला लाभ, वो ना हो निराशइन योजनाओं से लोगों के जीवन में खुशियां आई है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों को अभी आवास स्वीकृत नहीं हुए है, वे भी निराश न हो उनकी बारी आने पर उन्हें भी आवास स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने सभी हितग्राहियों से कहा कि अपने प्रधानमंत्री आवास में धूमधाम के साथ गृह प्रवेश करें और नए घर में दीवाली मनाएं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर नगर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए सांसद निधि से राशि देने की घोषणा की।नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सांसद ठाकुर के मार्गदर्शन में सीहोर नगर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीहोर नगर को देश के अच्छे नगरों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए बधाई देते हुए कहा‍ कि उन सभी पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाएंगे, जिन्हें अभी नहीं हुए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |