पूर्व मंत्री केदार बोले- बस्तर के सारे विधायक भ्रष्ट हैं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- केदार खो चुके हैं मानसिक संतुलन

जगदलपुर: बस्तर में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबान जंग छिड़ी है।छ्त्तीसगढ़ में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में जीतने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों पार्टी के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के सारे कांग्रेस विधायकों को भ्रष्ट बताया है। इनके बयानों का पलटवार करते हुए जगदलपुर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केदार कश्यप को मानसिक संतुलन खोना कह दिया है।दरअसल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सारे विधायकों को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि, सरकार अपने सारे विधायकों को किस मापदंड पर देखना चाहती है, यह समझ से परे है। बस्तर के उनके सारे विधायक भ्रष्ट हैं। उन्होंने कांग्रेस आला कमान से कहा है कि, उनके सारे विधायक झगड़ा करते हैं, गालियां देते हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यदि कांग्रेस पार्टी टिकट देने के लिए इन मापदंडों को पहले रखती है तो बस्तर के सारे कांग्रेस विधायक इन मापदंडों के अनुसार खरे उतरते हैं।यदि यह मापदंड नहीं है तो चुनाव में नए चेहरे को लूटपाट करने के लिए भेजेंगे। जिसका जवाब यहां की जनता आने वाले चुनाव में उन्हें देगी। इधर, केदार के इस बयान के बाद बस्तर में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के जगदलपुर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केदार के इन बयानों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, केदार कश्यप अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। 15 सालों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। वे खुद मंत्री रहे हैं। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार कितना हुआ है यह हर कोई जानता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पाठ्य-पुस्तक में भगवान परशुराम की जीवन गाथा शामिल होगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान,, परशुराम जन्म-स्थली जानापाव दिव्य और भव्य केंद्र के रूप में उभरेगा ,, संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और निर्धन विद्यार्थियों को देंगे उच्च शिक्षा     |     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन स्थल पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश     |     बहनों के जीवन मे आयेगा क्रांतिकारी बदलाव : जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह मानपुर की पात्र महिलाओं को योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए     |     ग्राम देंदला में श्री हनुमान मंदिर जीर्णोधार के अवसर पर देव जी प्राण प्रतिष्ठा पंच कुंडीय यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न     |     जम्बूरी मैदान में सीएम ने ब्राह्मण महाकुंभ में दी कई बड़ी सौगाते, अवकाश, विद्यार्थियों को राशि सहित कई घोषणाएं देखें खास वीडियो     |     सीईओ जिला पंचायत ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने सचिव को निलंबन के दिए निर्देश, लगाई कड़ी फटकार     |     सीखो-कमाओ योजना में कौशल विकास के साथ स्टाईपेंड भी नवीनतम तकनीक और प्रक्रिया से युवाओं को मिलेगा कौशल सीखने का अवसर नियमित रोजगार प्राप्ति की योग्यता अर्जित करेंगे युवा एक साल तक मिलेगा प्रशिक्षणार्थियों को स्टाईपेंड     |     मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर जारी है भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही रतलाम में 34 पीड़ितों को प्रशासन ने दिलाया भू-खंडों पर कब्जा     |     मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना में सभी पात्र किसानों को लाभान्वित करें : सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया     |     संस्कारधानी से 10 जून को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088