पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में करवाया भर्ती; बताई बीपी की शिकायत

चंडीगढ़: राजिंद्रा अस्पताल पहुंचे नवजोत सिद्धू।पंजाब में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की आज बर्थडे पर तबियत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन द्वारा उन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल लाया गया है। सिद्धू ने बीपी की शिकायत बताई थी और उसके कुछ ही देर बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी।गौरतलब है कि इससे कुछ समय पहले भी नवजोत सिद्धू की तबीयत खराब होने पर राजिंद्रा अस्पताल और चंडीगढ़ स्थित PGIMER भी ले जाया गया था। सिद्धू काे पहले लीवर की समस्या भी हो चुकी है। इस कारण उन्हें जेल का खाना भी सूट नहीं करता।रोडरेज मामले में जेल में बंद हैं सिद्धू34 साल पुराने 1988 के रोडरेज केस में SC ने कांग्रेस नेता सिद्धू को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने अपने 15 मई, 2018 के एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा को पलटा था। गौरतलब है कि साल 1988 में सिद्धू का पटियाला में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को पहले ए‍क हजार रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। लेकिन पीड़ित पक्ष ने इस फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इसके बाद कोर्ट ने जुर्माने की सजा को पलटते हुए सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |