देश में आगरा के बाद दूसरा स्थान मिला, कमिश्नर राजकोट में सम्मानित

देवास: प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के तहत बेहतर कार्य करने वाले निगमों में देवास नगर निगम को देश में दूसरा स्थान मिला है। राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। देश में पहले स्थान पर आगरा रहा।दरअसल देवास नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक निर्धारित लक्ष्य मिला था। जिसे 150 दिन में पूरा करके देना था, देवास नगर निगम द्वारा इसे एक चैलेंज के रूप में लिया। जिसमें आवासीय मकान की किश्त डलवाने से लेकर ग्रह प्रवेश तक के बिंदु शामिल थे। जिसे नगर निगम ने बेहतर तरीके से समय सीमा में पूरा करवाया और लक्ष्य प्राप्त किया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अवॉर्ड- 2021 से देवास नगर निगम को दूसरा स्थान प्रदान कर पुरस्कृत किया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |