22 से 24 अक्टूबर तक रात 12 बजे तक खुलेगा बाजार, सुबह 8 से रात 10 बजे तक चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक

सागर: सागर में धनतेरस और दीपावली त्योहार पर खरीदारी करने के लिए बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप दिन में खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं ताे रात 12 बजे तक बाजार खुला रहेगा। ताकि ग्राहक आसानी से खरीदारी कर सकें। पुलिस और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि त्योहार के मौके पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सागर का बाजार रात 12 बजे तक खुला रहेगा और ग्राहक खरीदारी कर सकेंगे। इससे शहर के मुख्य बाजार कटरा में ट्रैफिक का दबाव कम हाेगा। लाेग आसानी से खरीदारी कर पाएंगे। इन तीन दिनों में शहर के मुख्य बाजार कटरा में तीन और चार पहिया वाहनों काे रात 10 बजे के बाद प्रवेश की भी छूट दी गई है। लाेग रात में कार से परिवार के साथ बाजार में पहुंचकर खरीदारी कर सकेंगे।सुबह 8 से रात 10 बजे तक तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोकधनतेरस और दीपावली पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने कटरा बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक इन वाहनों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 22 अक्टूबर धनतेरस पर्व पर कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमकमंडी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया, भगवानगंज में भीड़ हाेगी।इसलिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक इन बाजारों में तीन पहिया वाहन आटो, चैम्पियन व चार पहिया वाहन, छह पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 23 अक्टूबर काे रूप चौदस पर दीपावली की खरीदारी हाेने के कारण व 24 अक्टूबर यानी दीपावली के दिन शाम तक बाजार में भीड़ रहने की संभावना है। एेसे में भीड़ व वाहनों काे नियंत्रित करने तीन दिन यह व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस दाैरान तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की पार्किंग प्रतिबंध रहेगी।स्कूल ग्राउंड में पार्क होंगे वाहनयातायात विभाग के अनुसार कटरा से तीनबत्ती तक जो वाहन सड़क किनारे पार्क होते हैं। उन्हें हटाकर म्युनिसिपल स्कूल के अंदर ग्राउंड में पार्क करा लें। यदि वाहन सड़क पर मिलते हैं तो उन्हें क्रेन से हटवाया जाएगा। एेसे में वाहन में होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी। रात 10 बजे के बाद तीन और चार पहिया वाहन से खरीदारी करने वालों काे यदि सड़क किनारे पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती ताे वह भी म्यूनिसिपल स्कूल के ग्राउंड में वाहन पार्क कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |