मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में पुलिस की अल सुबह बड़ी कार्यवाही, 550 लीटर अवैध शराब जब्त,3 गिरफ्तार,25हजार किलो महुआ लहान घरों में निकला,एसपी भी रहे मौजूद,

शाजापुर-जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे लगातार कार्यवाही जारी है । अभियान के दौरान मादक पदार्थ , आबकारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही एवं जनजागरूकता लाने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की कार्यवाही भी की जा रही है । उक्त अभियान मे अति ० पुलिस अधीक्षक टी . एस . बघेल के नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) शाजापुर दीपा डुडवे तथा राजपत्रित अधिकारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारीगण द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रो मे अभियान की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार


आज दिनांक 19 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर जिला शाजापुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना मो ० बडोदिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम निपानिया कंजर डेरा में अवैध शराब बनाने की सुचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु मय दलबल के अति 0 पुलिस अधीक्षक श्री टी . एस . बघेल अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) दीपा डुडवे , थाना प्रभारी मो ० बडोदिया सौरभ शर्मा , पुलिस लाईन का बल एवं थाना सुनेरा व महिला थाना शाजापुर आदि थानो का बल एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु पहुचें और वहां क्षेत्र मे पहुँचकर अलग अलग पार्टिया बनाई गई । और इन पार्टियो द्वारा कंजर डेरो पर घेरा बंदी करके दबिश दी गई । दबिश एवं जांच के दौरान पाया की वहां बड़ी मात्रा मे अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है । जिसमे थाना प्रभारी मो ० बडोदिया सौरभ शर्मा को निर्देशित कर आवश्यक कार्यवाही कराई गई । और थाना मो ० बडोदिया पर अपराध क्रमांक 314 / 22 , 315 / 22 , 316 / 22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया एवं उक्त प्रकरण के आरोपी 1. अम्बाराम पाल नि . धतरावदा 2. अशोक कंजर नि . टिगरिया कंजर डेरा 3. सुरेश कंजर नि . निपानिया कंजर डेरा को गिरफ्तार कर विवेचना मे लिया गया है । कार्यवाही के दौरान जप्त शराब की मात्रा 550 लीटर जिसकी किमत लगभग 50,000 रू है । मौके पर शराब बनाने के लिए बड़ीमात्रा मे महुआ लाहन , गुड लाहन गिला 25000 किलो का महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया है ।

इस प्रकार पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के नेतृत्व में अवैध शराब बनाने वालो एवं बेचने वालो के विरुद्ध लगातार बडी कार्यवाही की जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मो ० बडोदिया सौरभ शर्मा , उनि एस.एन यादव , उनि गुड्डी भिलाला सहित थाना मो ० वडोदिया पुलिस लाईन शाजापुर थाना सुनेरा एवं महिला थाना शाजापुर के बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

इस कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर द्वारा कंजर डेरो में उपस्थित ग्रामीण जनो से चर्चा भी की गई और अवैध शराब बनाने के धन्धे को बन्द करने तथा नये रोजगार एवं नये काम करने की समझाईश भी मौके पर दी गई है । इस अपराध की दुनिया से मुक्त खुशी का समाज बनाये जाने के लिए लोग संकल्प करे । अवैध दारू बनाने का धन्धा छोड़ देंगे ।

जिले में नशा के विरुद्ध अभियान के तहत दिनांक 19/10/22 को मादक पदार्थ एक्ट में 01 प्रकरण मे 1 आरोपी , आबकारी एक्ट में 12 प्रकरण मे 15 आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की विरुद्ध कार्यवाही 02 प्रकरण , एवं अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 35 स्थानों एवं अवैध शराब पीने / पिलाने वाले 54 स्थानों को चैक किया गया और नशे के विरुद्ध जिले में 15 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये । नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |