5 क्षेत्रों में रहेगी बड़े वाहनों की एंट्री बंद, पुलिसकर्मी करेंगे भ्रमण

धार: दीपावली पर्व को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। धार शहर सहित आसपास के करीब 40 गांव के लोग खरीदारी को लेकर आते है। जिसके कारण त्यौहार के समय में भीड़ शहर में बढ जाती हैं, इससे कई मर्तबा यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में बढ़ती भीड़ के दौरान आने-जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। इसको लेकर प्लान तैयार हो गया हैं, जिसके तहत धार के धान मंडी चौराहे से लेकर आनंद चौपाटी, हटवाडा चौराहे से लेकर आनंद चौपाटी व राजबाडा क्षेत्र से आनंद चौपाटी चौराहे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी। साथ ही ऑटो रिक्शा सहित तीन पहिया अन्य वाहनों को भी इस मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा। इस तरह का बदलाव शहर में 20 अक्टूबर से दिखाई देने लगेगा, शुरुआती दो दिन वाहन चालकों को समझाइश देकर दूसरी ओर जाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद भी अगर बडे वाहन इस मार्ग पर इंट्री करेंगे तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।जवान पूरे क्षेत्र में घूमेंगेचार पहिया वाहनों की एंट्री के साथ ही इन मार्गों पर दो पहिया वाहन चालक आ सकेंगे। किंतु इन चालकों को अपने वाहन भी सडक किनारे व्यवस्थित पार्क करना होंगे। वहीं इस पूरे क्षेञ में यातायात पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करेंगे अगर कोई भी व्यक्ति अपने वाहन सही तरीके से पार्क नहीं करता हैं, तो उन्हें हिदायत भी दी जाएगी। साथ ही चार मुख्य पॉइंट पर यातायात विभाग सहित कोतवाली के जवान तैनात भी रहेंगे। त्यौहारी भीड़ के दौरान पुलिस समझाइश के साथ यातायात को सभलेगी।सामग्री बेचने के लिए स्थान तयनगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला के अनुसार नपा की टीम ने शहर में पैदल घुमकर दुकानों के बाहर सामान जमा कर व्यापार करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी हैं, कि वे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखे। ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो। साथ ही दीया सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानें राजवाडा के पास लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति रोड पर बैठकर व्यापार नहीं करें। बुधवार दोपहर के समय नपा का अमला शहर में भी निकला था। कुछ दुकानों के बाहर रखे होर्डिंग्स सहित लोहे की जालियां सहित अन्य सामान नपा के अमले ने जब्त कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |