गोंडा में वितरित की राहत सामग्री, सीएमओ और डीपीआरओ को दिए निर्देश

गोंडा: गोंडा जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने निरीक्षण किया।गोंडा जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश ने तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा, गौरासिंहपुर का निरीक्षणकर बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं डिग्निटी किट का वितरण किया।गोंडा कलेक्ट्रेट में स्थापित बाढ़ राहत कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टर को चेक किया और कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बराबर मॉनिटरिंग करते रहें, ताकि बाढ़ से ग्रामीणों को कोई समस्या न होने पाये। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कलेक्ट्रेट में बाढ़ और अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिये बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की।गोंडा जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने निरीक्षण किया।सभी तक पहुंचे योजनाओं का लाभबैठक में उद्यान विभाग, बिजली विभाग, गौशाला, स्वास्थ्य विभाग, कानून व्यवस्था, खनन विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग और मदरसों के सर्वे, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि सभी की संबंधित विभाग के अधिकारियों से गहन समीक्षा की। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाया जाए।कार्यक्रमों की करते रहें मॉनीटरिंगसभी अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बराबर मॉनीटिरिंग करते रहें। वहीं, बैठक के अंत में नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं दवा वितरण जरूर कराएं, ताकि ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से समस्या न होने पाये।बैठक में यह लोग रहे उपस्थितबैठक में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा विनोद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, अपर उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |