ताबड़तोड़ छापेमारी कर डेढ़ क्विंटल छेना की मिठाई कराई नष्ट

बुलंदशहर: बुलंदशहर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेढ़ क्विंटल छेना की मिठाई को नष्ट कराया है। बताया जा रहा है कि अंसारी रोड स्थित एक मशहूर मिठाई विक्रेता के यहां रखी मिठाई से दुर्गंध उठ रही थी। इसके चलते अधिकारियों ने तत्काल मिठाई को नष्ट कराया।जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 15 अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। त्योहारों के नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर के तीन प्रसिद्ध मिठाई विक्रेताओं के यहां से मिठाइयों के सैंपल लिए।बुलंदशहर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया।छेना रसगुल्ला और खोया का लिया सैंपलइस दौरान नगर के अंसारी रोड स्थित बाबूलाल स्वीट्स के यहां से बरामद दो क्विंटल मिलावटी छेना मिठाई को तत्काल नष्ट कराते हुए छेना रसगुल्ला और खोया का सैंपल लिया। जबकि साठा क्षेत्र स्थित भंडार के यहां से खोया, अस्पताल रोड स्थित स्वीट्स की दुकान से छेना रसगुल्ला का सैंपल लिया, जबकि अनूपशहर के गांव जिरौली स्थित मिठाई विक्रेता के यहां से छेना, डिबाई के गांव सूरजपुर मखैना से मोटी नमकीन, औरंगाबाद में खोया, मालागढ़ में पेठा, गुलावठी से बेसन के लड्डू, ककोड़ से बंगाली मिठाई, वैर बादशाहपुर से बेसन लड्डू, अनूपशहर से पेठे के दो और जहांगीराबाद से बर्फी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।अधिक चमकीली मिठाई से करें परहेजसिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रभारी और सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने लोगों से अपील की है कि अधिक चमकीली मिठाई के सेवन से परहेज करें। क्योंकि खाद्य रंग एक निर्धारित मात्रा में खाने पर ही लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं डालते हैं। उन्होंने विभाग की टीम को भी आदेश दिए कि अधिक रंग डालकर मिठाइयों को चमकीली बनाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बुधवार को जिलेभर में अभियान चलाकर कुल 15 सैंपल लिए गए हैं। नगर के अंसारी रोड स्थित एक मिठाई विक्रेता के यहां से डेढ़ क्विंटल छेना बरामद हुआ, जांच के दौरान यह ठीक नहीं लग रहा था। इसके चलते उसे मौके पर नष्ट कराया गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |