प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 यात्री घायल

छत्तीसगढ़ में फिर एक बार बुधवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 4 यात्री घायल हुए हैं। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी ट्रेवेल्स की स्लीपर बस बुधवार सुबह प्रयागराज से बिलासपुर के लिए आ रही थी। अभी बस बेलहगना में केंदा घाट के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की टीम ने उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

हादसे के समय बस में 25 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। घाटी पर मोड़ होने के चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पेड़ से टकरा गया। यह भी आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा हुआ हो। फिलहाल चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से बिलासपुर के लिए रवाना कर दिया है। बिलासपुर में दो दिन में दूसरी यात्री बस हादसे का शिकार हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |