CM ने जनसेवा शिविर में CMHO को हटाया था, कलेक्टर ने कैम्प लगवाकर जिले को बनाया प्रदेश में नंबर वन

छिंदवाड़ा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा विजिट के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने में हो रही लापरवाही के चलते सीएमएचओ डॉ जे सी चौरसिया को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए थे साथ ही जिला कलेक्टर को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वह तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूर्ण करवाएं ।जिसको लेकर कलेक्टर ने भी एक्शन मोड अपनाते हुए ग्राम पंचायत सचिवों को विशेष रुप से घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया था। कलेक्टर के इस निर्देश का इस तरह पालन हुआ कि छिंदवाड़ा पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में नंबर वन आ गया। आकड़ो के मुताबिक यहां 1 लाख 30 हजार 116 लोगों के कार्ड बनाए गए है।दरअसल नगरीय निकायों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया घर घर जाकर पूर्ण की जा रही है ऐसे में लगातार लोग घर बैठे मिल रही सुविधा का लाभ लेते हुए आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं।निशुल्क बन रहे कार्डपंचायत और नगरीय निकायों के द्वारा निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले के शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र में अलग अलग स्तर पर प्रशासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।इसमें आ रही तकनीकी त्रुटियों का निराकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |