अचानक भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, महिला की मौत, बच्चों समेत आठ घायल

फिरोजाबाद जिले के जसराना के गांव नगला नथुआ में तड़के उस समय चीख-पुकार और भगदड़ मच गई, जब अचानक एक दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। एकत्रित हुए लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। जहां एक महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में शीशराम पुत्र बचन लाल का परिवार रोजाना की तरह अपने मकान में सो रहा था। बुधवार की सुबह 4 बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान गिर गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से लोगों की भीड़ लग गई।आनन-फानन लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए भेजा। जहां संगीता पत्नी अजय कुमार और रुबी पत्नी ऋषि कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रूबी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |