जमीन विवाद में भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, दौड़ा-दौड़ाकर रॉड और चाकू से किया हमला, 1 गंभीर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट के सामने जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। भाइयों ने मिलकर बेसबॉल बैट रॉड से हमला कर दौड़ा-दौड़ाकर दो भाइयों को मारते रहे। इस दौरान हमलावरों ने पेट और जांघ में चाकू मार दिया, जिससे वे खून से लथपथ होकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने हमलावरों पर बलवा और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।जरहाभाठा मेन रोड में रहने वाले शेख मोहम्मद कम्प्यूटर और फोटोकापी की दुकान चलाता है। शेख मोहम्मद और उसके भाई शेख खलील सहित अन्य भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उनका यह विवाद नजूल अधिकारी के न्यायालय में लंबित है, जिसकी सोमवार पेशी थी। केस में शेख शहजादा उर्फ सज्जू की गवाही होनी थी।कोर्ट में गवाही देने के बाद शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट के सामने शेख मोहम्मद, उसका भाई शेख शहजादा उर्फ सज्जू , शेख जलील और शेख मकसूद उर्फ बादशाह चाय पी रहे थे। उसी समय शेख खलील, शेख इब्राहिम, शेख इस्माइल, शेख इमरान, शेख इरफान, शेख आमिल, शेख आदिल और शेख अब्बास आ गए।जमीन विवाद के चलते भाइयों ने किया हमला।गाड़ी से गिरा कर बेसबॉल बैट से मारा, फिर दूसरे ने चाकू से किया वारसभी पीड़ित पक्ष के लोग होटल से बाहर आए और घर जाने के लिए गाड़ी चालू करने लगे। इतने में शेख इस्माइल और शेख खलील ने उनकी गाड़ी को गिरा दिया। इसके बाद शेख इब्राहिम , बादशाह उर्फ मकसूद को बेसबॉल बैट से मारने लगे। शेख शहजादा को शेख खलील और शेख आमिल अपने पास रखे चाकू से मारने लगे। हमलावरों ने उन्हें बोला कि तुम लोगों को आज जान से मार देंगे। इस दौरान उन्होंने शेख शहजादा पर चाकू, रॉड और स्टीक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल होकर जमीन में गिर गया। हमलावरों ने बादशाह को भी दौड़ा कर रॉड से हमला कर पेट में चाकू मार दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्जसिविल लाइन पुलिस ने शेख मोहम्म्द की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से हमलावर फरार हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन, अब तक हमलावरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।फौती नामांतरण की थी गवाही, बयान देते समय ही दी थी धमकीजरहाभाठा निवासी शेख शहजादा ने बताया कि नजूल अधिकारी के समक्ष उनका बयान चल रहा था। तभी विपक्ष से पहुंचे भाइयों ने उन्हें गवाही देने के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। सभी चाकू, रॉड और बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे थे। गवाही देकर बाहर निकलने के बाद उन्होंने मिलकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |