जीडीएम इंटरप्राइस ने कोटा स्टोन के लिए की थी पेमेंट; न माल मिला न राशि लौटाई

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के गांव कनीना में जीडीएम इंटरप्राइस टाइंस व ग्रेनाइट फर्म के मालिक के साथ 2.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि दूसरी पार्टी ने न तो माल दिया और न ही ढ़ाई लाख रुपए लौटाए।महेंद्रगढ़ जिला के गांव कनीना निवासी धर्मेश ने बताया कि वह कनीना में जीडीएम इंटरप्राइस के नाम से एक फर्म चलाता है। उसका टाइंस व ग्रेनाइट का व्यवसाय है। 24 सितंबर को अर्जुन लाल से कोटा स्टोन की बात की और उसने कोटेशन व GST नंबर भी भेजे। जिस पर उसने 26 सितंबर को 2 लाख 50 हजार रुपए RTGS नेशनल स्टोन सुपर रामगंज मंडी यूनियन बैंक में करवा दिया।आरोप है कि रुपए देने के बाद अर्जुनलाल उसे 5 से 7 दिन तक माल भेजने की जानकारी देता रहा। आजकल आजकल करता रहा और बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। धर्मेश ने अब मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने धारा 406,420 IPC के तहत थाना शहर कनीना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |