नाव डूबने से एक शिक्षक की मौत 4 लापता

यूपी के मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह भीमकुंड गंगा घाट पर नाव डूब जाने से प्राइमरी स्‍कूल के एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि 4 अन्‍य शिक्षक लापता हैं। नाव पर सवार रहे नौ लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अफसरों को युद्धस्‍तर पर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर क्षेत्र में चांदपुर बिजनौर की ओर से लोग गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे पर नाव से जा रहे थे। अचानक गंगा की तेज धार में नाव एक पुल के पिलर से टकरा गई। पिलर से टकराने के कारण नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव में सरकारी कर्मचारी और शिक्षक समेत करीब 15 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नौ लोग किसी तरह तैरकर बाहर आ गए। दुर्घटना में प्राइमरी शिक्षक महेन्‍द्र पाल की मौत हो गई। उनका शव निकाल लिया गया है। चार लोग अब भी लापता हैं। पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मवाना एसडीएम के अनुसार सूचना मिलने पर रेस्कयू टीम को लगा दिया गया है। लापता लोगों की खोज की जा रही है। मौके पर मेरठ के डीएम और कई वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |