बीच रास्ते में रोककर धारदार हथियार से किया वार, युवक की हालत गंभीर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर हमला कर दिया। बताया गया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद था। जिसके चलते आरोपी इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि आरोपी ने बीच रास्ते में युवक को रोक लिया था। वहां उसने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।सोमवार को रामभाठा निवासी अमन ब्रज (21 साल) शाम के वक्त नाश्ता करने होटल तरफ जा रहा था । उसी दौरान वहां सूरज होटल के पास उसके दोस्त अभय उर्फ बाबी टंडन ने रोक लिया। रोकने के बाद पुराने ही विवाद को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद धारदार हथियार से अमन पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला।घटना में अमन के शरीर में काफी चोटें आई थीं। आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की थी। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |