साढ़ेसाती होगी शुरू : 23 अक्टूबर से मार्गी चाल चलने वाले हैं शनि देव, इन राशियों पर होगा असर

शनि का मार्गी चाल हो या फिर वक्री चाल, दोनों का सभी राशियों पर खास असर होता है। शनि देव की साढ़ेसाती होगी शुरू इन राशियों पर होगा असर, ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि देव 23 अक्टूबर 2022 से मार्गी चाल चलने वाले हैं। बता दें कि शनि देव अभी तक वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। धनतेरस के दिन शनि के मार्गी होने के बाद कई राशियों को शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा साल 2023 के जनवरी में कुछ राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के मुक्ति मिल जाएगी। तो आप भी जान लीजिये कही इसमें आप की राशि भी तो शामिल नहीं।

साल 2023 में इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का होगा असरकुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस वक्त मकर राशि में मौजूद हैं। 2023 के जनवरी में जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। वहीं 2023 में कुंभ और मकर राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही अगले साल कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में शनि के प्रभाव से इन राशियों को थोड़ा कष्ट हो सकता है। जिससे की आप को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्तिशनि देव के इस राशि परिवर्तन के कुछ राशियां शनि के प्रकोप से मुक्ति हो जाएंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 में 17 जनवरी को शनि का राशि परिवर्तन होगा। मिथुन और तुला राशियों से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं धनु राशि के जातक को शनि कि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |