डीसी बोले- खिलाड़ी प्रेम भावना से खेल कर स्कूल का नाम रोशन करें

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में योग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते बच्चे।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय 55वीं राज्य स्तरीय स्कूल बेसबाल और योगा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को यदुवंशी शिक्षा निकेतन के खेल ग्राउंड में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी डॉ. जेके आभीर ने शिरकत की, विशिष्ट अतिथि के एसडीएम हर्षित कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त उपस्थित रहें। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने की।एईओ रमेश चंद्र व राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि बेसबाल अंडर 14 वर्ष, अंडर 17 वर्ष, अंडर 19 वर्ष लड़के और योगा अंडर 14 वर्ष, अंडर 17 वर्ष, अंडर 19 वर्ष लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता हुई।डीसी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए।डीसी ने सभी खिलाड़ियों और उनके साथ आए खेल प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को संयम,अनुशासन एवं प्रेम भावना का परिचय देते हुए अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। खेल को खेल की भावना खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के साथ अपने-अपने जिला व स्कूल का नाम रोशन करेंगे।यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन ने विद्यालय प्रांगण में पहुंचे सभी मेहमानों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों का तहे दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं इसलिए खेलों को अपने जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |