24 अक्टूबर को होगी लागू, 3 फेज में जल भराव की समस्या 45 प्रतिशत होगी दूर

चंडीगढ़: हाल ही में हुई बारिश से गुरुग्राम की सड़कों पर भरा पानी। जलभराव की समस्या का मुद्दा विधानसभा में भी कांग्रेस उठा चुकी है।हरियाणा की जिला जल संसाधन पॉलिसी तैयार हो गई। सूबे के सभी 22 जिलों में इसे 24 अक्टूबर तक लागू कर दिया जाएगा। राज्य में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए पॉलिसी में 3 फेज तैयार किए गए हैं। इन तीनों फेज में 45 फीसदी इस समस्या से निपटने का टारगेट फिक्स किया गया है।पहले फेज में 10 फीसदी मिलेगी निजातपॉलिसी में पानी की कमी के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में 3 साल के दौरान पानी के अंतर को 45 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना से पहले फेज में 10 प्रतिशत, दूसरे में 15 प्रतिशत और तीसरे फेज में 20 प्रतिशत पानी की कमी और जलभराव की समस्या को दूर किया जा सकेगा।यमुनानगर-अंबाला अग्रणीराज्य के यमुनानगर और अंबाला जिले में जल भराव और जल संसाधन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किया गया है। सरकार और से अन्य सभी जिलों के लिए एकीकृत और समग्र तीन वर्षीय ग्राम-स्तरीय जल कार्रवाई योजना तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।जलभराव पर कांग्रेस हमलावरपिछले महीने हुई बारिश से हरियाणा में जल भराव की समस्या को लेकर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था जलभराव के कारण राहत की बारिश भी आफत बन गई है। सरकार की बदइंतजामी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |