यातायात थाना देखकर चलती कार से कूदा कारोबारी, पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा

रायपुर: गंज थाने में खड़े इन लोगों पर एक कारोबारी के अपहरण और मारपीट का आरोप है।राजधानी रायपुर से एक कारोबारी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश कारोबारी की गाड़ी सहित जामगांव और राजनांदगांव ले गए। उसके साथ मारपीट की। उसके खाते से रुपए निकाले। दो दिन उनके चंगुल में रहने के बाद पीड़ित यातायात थाना देखकर चलती गाड़ी से कूदकर बचा। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो लोग महाराष्ट्र के हैं।रायपुर पुलिस के मुताबिक शहरा के देव नारायण सिन्हा का देवेंद्र नगर के साईं नगर में कार्यालय है। 14 अक्टूबर को दोपहर बाद उसके पूर्व परिचित सूरज विश्वकर्मा, कमल विभोर, मनीष मिश्रा, शांतनु मिश्रा, तुलेन्द्र चतुर्वेदी और विजय तायल उन लोगों ने देव नारायण के साथ मारपीट की और उसकी कार, मोबाइल आदि लेकर एक कार में बिठा लिया। पीड़ित की कार भी वे साथ ले गए। देवेंद्र नगर से देव नारायण को लेकर सभी अमलेश्वर के पास जामगांव पहुंचे। यहां एक मैदान में निकालकर पीड़ित को पीटा। फिर कार में बंद कर दिया। रात को ये लोग कार से ही राजनादगांव के के.जी.एन ढाबा पहुंचे।वहां पीड़ित को खाना खिलाया। उसके बाद गोंदिया के आमगांव ले गए। वहां शांतनु मिश्रा के घर में ले जाकर बंद कर दिया। इसी दौरान शांतनु ने पीड़ित के फोन-पे अकाउंट से अपने खाते में लगभग 85 हजार रुपए अलग-अलग समय पर ट्रांसफर कर लिया। दूसरे दिन शाम को आमगांव से पीड़ित को लेकर आरोपी रायपुर के लिए िनकले। रास्ते भर उसे पीटते रहे। सुबह रायपुर के कमल विहार में ले जाकर फिर पीटा। 16 अक्टूबर की सुबह लगभग 10 बजे के करीब वे लोग पीड़ित को फिर से आमगांव ले चलने की बात कहकर कमल विहार से निकले। पचपेड़ी नाका यातायात थाने के पास देवनारायण चलती गाड़ी से कूद गया। उसे थाने में घुसता देखकर आरोपी भाग गए। उसके बाद मामला गंज थाने पहुंचा।इन इलाकों के रहवासी हैं आरोपीइनमें से सूरज विश्वकर्मा रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी का निवासी है। कमल विभोर रायपुर के ही पंडरीतराई का निवासी है। मनीष मिश्रा रायपुर के भाठागांव चौक में रहता है। विजय कुमार तायल अंबिकापुर के लखनपुर का है। वहीं शांतनु मिश्रा और तुलेश चतुर्वेदी महाराष्ट्र में गोंदिया जिले के आमगांव के निवासी हैं।अपहरण की रिपोर्ट पर मचा हंगामारायपुर में अपहरण की रिपोर्ट होने के बाद जिला पुलिस में हंगामा मचा हुआ था। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने अधिनस्थ अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। गंज पुलिस की टीम ने पीड़ित से विस्तृत पूछताछ के बाद आरोपियों के छिपने के सभी संभावित ठिकानों की शिनाख्त की। लगातार रेड कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से पीड़ित की कार, अपहरण में इस्तेमाल हुई आरोपियों की कार, मारपीट का रॉड आदि बरामद किया गया है।लेनदेन के विवाद में हुआ है अपहरणपुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित और आरोपी पूर्व परिचित हैं। उनका एक-दूसरे के यहां आना-जाना है। यह विवाद लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इसी विवाद में आरोपियों ने अपहरण और मारपीट के इस अपराध को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |     फौज को 2-3 दिन का समय और मिलना चाहिए था- PAK के साथ सीजफायर पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद     |     साथ घूमे, नूडल्स-आइसक्रीम खाए… फिर महिला की हत्या; बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, पेट्रोल से जला दिया था चेहरा; पूरी कहानी     |     खिड़की में पर्दे लगाने को लेकर सास-बहू में बवाल, गुस्से में बेटे ने मां का कूच दिया सिर, मौत     |     भारत-PAK तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने देश के जवानों के लिए क्या किया? बोले- हम उनकी वजह से घरों में सुरक्षित     |