भेंट-मुलाकात के लिए सीएम भूपेश बघेल जिला सक्‍ती रवाना, आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

रायपुर।  भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवगठित जिला सक्ती के चन्द्रपुर विधानसभा के ग्राम मुक्ता के लिए रवाना हो गए। मुख्‍यमंत्री बघेल ने रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड पर मीडिया से चर्चा में आरक्षण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म कर रही है। वह नहीं चाहते हैं। 2005 से लेकर के 2018 तक थे तब क्या किए। दूसरी बात यह है कि आरक्षण देना ना पड़े उसके लिए जितनी भी सार्वजनिक उपक्रम उन सभी को बेच रहे हैं। बालको भी बिक गया है, भिलाई बिकने वाला है, नगरनार बिकने वाला है, रेलवे स्टेशन बिकने वाले हैं। उसमें भर्ती बंद कर दिए। एयर इंडिया बेच दिए। एयरपोर्ट बेच दिए। जब पद ही नहीं रहेगा तो आरक्षण का लाभ लोगों को कहां से मिलेगा। केंद्र सरकार ने भी भर्ती अभी बंद कर दी है और सार्वजनिक में नौकरी मिलती थी, वह भी बंद कर दिए। आरक्षण का लाभ अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, महिला को ना मिले इसके लिए वह सब खत्म कर रहे हैं।

रमन सिंह के चुनाव लड़ने पर

पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह के राजनांदगांव से चुनाव लड़ने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह बैठे-बैठे वही करते हैं। कहीं जाते नहीं है। कहीं बुलाते नहीं है। इसलिए बैठे-बैठे बयान दे देते हैं और इस तरह के सवाल मुख्यमंत्री से पूछ लो तो वायरल हो जाएगा उसी उद्देश पर रमन सिंह रहते हैं।

आरक्षण को लेकर विशेष सत्र पर सीएम बघेल का बयान

कॉन्टिफाई वाला डाटा हमने पटेल आयोग गठन किया बहुत जल्दी उसका रिपोर्ट आने वाला है और हाईकोर्ट में पिछले समय गए थे तब भी यह बात आई थी आप तो यह बात आई थी क्या आरक्षण का आधार क्या है तो जब तक यह 25 का डाटा हमको मिलेगा नहीं तो आधार क्या बताएंगे। उसका आधार बताने के लिए पांच वाला डाटा बहुत जरूरी है, ताकि हम ईडब्ल्यूएस, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति को भी दे सकें। जनजाति और उनसे जाति का जनसंख्या के आधार पर करना है ईडब्ल्यूएस के लिए 10% तक ही दे सकते हैं हमारे पास डाटा नहीं होगा हम कैसे करेंगे। पिछड़ा वर्ग हो या अपर क्लास के गरीब वर्ग के हो जिस को आरक्षण देना है उसको कैसे करेंगे।

देश में लगातार रुपए कमजोर होने पर बोले मुख्यमंत्री

केंद्र सरकार ने इस पंचवर्षीय में ऐसी कोई अच्छी योजना इस देश में नहीं लाया गया। पिछले पंचवर्षीय में नोटबंदी और जीएसटी लाया गया जिसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है। जीएसटी के कारण से महंगाई और नोट बंदी के कारण बेरोजगारी दोनों बढ़ा है। देश में किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |