आए दिन होता था पत्नी से विवाद,फिर झगड़ा हुआ तो दीदी-जीजा के साथ मिलकर हत्या

बिलासपुर: मौत की झूठी कहानी बनाई।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आए दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इस बीच बच्ची को जूस पिलाने की बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया, तब युवक ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। इस काम में युवक की दीदी-जीजा और भांजी ने भी साथ दिया है। पुलिस ने इस मामले में चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।रामायण चौक निवासी भूपेश ओझा(43) शनिवार को दोपहर के वक्त अपनी पत्नी प्रीति ओझा(35) को लेकर अस्पताल पहुंचा था। भूपेश किसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। उसने अस्पताल में बताया कि प्रीति बाथरूम में गिरकर घायल हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने जब प्रीति को देखा, तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। फिर उसका पोस्टमार्टम किया गया। चूंकि मामला संदिग्ध लगा रहा था। इस वजह से अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस को ऐसे हुआ शकसोमवार को पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। ये पता चलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले उसके पति भूपेश को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भूपेश बार-बार अपना बयान बदल रहा था। इसी वजह से पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने भूपेश से सख्ती से पूछताछ की। तब भूपेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।गिरफ्त में आरोपी।ननद से भी होता था विवादभूपेश ने बताया कि मेरा आए दिन प्रीति से विवाद होता था। मेरी बहन कीर्ति मिश्रा अपनी परिवार के साथ शादी के बाद से हमारे साथ रहती थी। इस वजह से प्रीति और नाराज होती थी। कीर्ति से भी प्रीति का विवाद होता था। इस बीच 15 अक्टूबर को बच्ची रो रही थी। मैंने प्रीति को उसे जूस पिलाने के लिए कहा था। मगर प्रीति विवाद करने लगी। उसने बच्ची को जूस पिलाने से भी मना कर दिया था। इस वजह से मैं गुस्से में आ गया और मैंने प्रीति को जमकर पीट दिया। बाद में रस्सी से उसका गला भी घोंट दिया।नाबलिग भांजी भी गिरफ्तारआरोपी ने बताया कि इस काम में उसकी बहन कीर्ती, उसकी नबालिग भांजी और जीजा मनु कुमार मिश्रा ने भी साथ दिया है। उसने बताया कि किसी को कुछ पता ना चले। इसलिए हमने बाथरूम में गिरकर घायल होने की झूठी कहानी अस्पताल में बताई थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामला का खुलासा किया है। युवक की निशानदेही पर उसकी बहन, नाबालिग भांजी और जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |