रतलाम रेल मंडल से चलेगी दो दिवाली स्पेशल ट्रेन, बड़ोदरा-हरिद्वार और बांद्रा-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन

रतलाम: दीपावली के त्यौहार के मौके पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए रतलाम रेल मंडल से होकर दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। बड़ोदरा-हरिद्वार और बांद्रा-भगत की कोठी स्टेशनों के बीच इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।रतलाम मंडल से होकर वडोदरा-हरिद्वार-वडोदरा के मध्‍य दीपावली स्‍पेशल सुपरफास्‍ट ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। वडोदरा से हरिद्वार के मध्‍य स्‍पेशल सुपरफास्‍ट ट्रेन के आठ फेरों का परिचालन किया जाएगा।गाड़ी संख्‍या 09129 वडोदरा हरिद्वार सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन, 22 एवं 29 अक्‍टूबर, 2022 तथा 07 एवं 12 नवम्‍बर, 2022, शनिवार को वडोदरा से 19.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(20.50/20.52) एवं रतलाम(22.35/22.45, शनिवार) होते हुए 14.30 बजे हरिद्वार पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09130 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 23 एवं 30 अक्‍टूबर, 2022 तथा 06 एवं 13 नवम्‍बर, 2022, रविवार को हरिद्वार से 17.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(07.00/07.10,सोमवार)एवं दाहोद(08.48/08.50) होते हुए 11.25 बजे वडोदरा स्‍टेशन पहुँचेगी।इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा जं., पलवल, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फर नगर, टपरी एवं रूड़की स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक फर्स्‍ट एसी, दो सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ स्‍लीपर एवं तीन सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।वहीं, रेलवे द्वारा बान्‍द्रा टर्मिनस भगत की कोठी स्‍पेशल ट्रेन के 04 फेरों का परिचालन किया जाएगा।गाड़ी संख्‍या 09093 बान्‍द्रा टर्मिनस भगत की कोठी स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 22 एवं 29 अक्‍टूबर, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 09.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.10/20.20 शनिवार), मंदसौर(21.33/21.35), नीमच(22.25/22.27)एवं चित्‍तौड़गढ़(01.10/01.15 रविवार) होते हुए रविवार को 09.30 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09092 भगत की कोठी बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 23 एवं 30 अक्‍टूबर, 2022 को भगत की कोठी से 12.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़(20.25/20.35 रविवार), नीमच(21.30/21.35), मंदसौर(22.14/22.16) एवं रतलाम( 23.55/00.00 रविवार) होते हुए 11.45 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसिराबाद, अजमेर, ब्‍यावर, मारवाड़, पाली एवं लूनी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, चौदह स्‍लीपर एवं चार सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |