3 दिन छुटि्टयों में चल जाएंगे, इसलिए कई नेताओं ने पहले ही किया नॉमिनेशन की तारीखों का ऐलान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को बहुत कम समय मिला है। 25 तक सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त हैं। इसमें भी जो बहुत अच्छे 3 शुभ मुहूर्त हैं, उनमें छुटि्टयां पड़ रही हैं। इसके चलते चुनाव लड़ने वालों में अफरा-तफरी का माहौल है और आलम यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने पार्टी का टिकट मिलने से पहले ही अपने पर्चे दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त निकलवा लिया और नामांकन भरने की तारीख, दिन और समय का ऐलान कर दिया है।17 से 25 अक्टूबर तक नामांकनचुनाव आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 25 अक्टूबर का अंतिम दिन रखा है। 17 अक्टूबर को किसी ने भी पर्चे दाखिल नहीं किए। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, 22 नवंबर को चौथा शनिवार है, जो नॉन वर्किंग डे होता है।प्रत्याशी इस दिन अपना नामांकन नहीं कर सकेंगे। 23 अक्टूबर को रविवार है और 24 अक्टूबर को दीपावली की छुट्‌टी है। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। ऐसे में प्रत्याशी समय सीमा और शुभ मुहूर्त के बीच फंस गए हैं।टिकट मिलने से पहले नामांकन का ऐलानवहीं शुभ मुहूर्तों के चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा-कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। इनमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर, देहरा के विधायक होशियार सिंह भी शामिल हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |