रीवा में गांजा-कोरेक्स के बाद स्मैक-ब्राउन शुगर की तस्करी शुरू, 3 आरोपी गिरफ्तार

रीवा: फाइलरीवा जिले में देशी शराब व गांजा-कोरेक्स के बाद स्मैक और ब्राउन शुगर का नशा गांव-गांव पैर पसार चुका है। इस बात का खुलासा मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए नशे के खिलाफ अभियान में हुआ है। यहां एसपी नवनीत भसीन ने हेल्पलाइन नंबर ​जारी किया है, जिसमें स्मैक और ब्राउन शुगर की कई शिकायतें आई है।ऐसे में चोरहटा पुलिस और सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर नशे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।चोरहटा: फेरी लगाकर बेचता था स्मैकनौबस्ता चौकी प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि आरोपी राजेश प्रताप सिंह परिहार पुत्र कृष्ण प्रताप 37 वर्ष निवासी ग्राम बरती-छिबौरा थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना फेरी लगाकर स्मैक बेचता था। मुखबिर की सूचना पर 5.5 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। जब्त स्मैक की कीमत बाजार में 11000 रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में कहा कि शहर से देहात तक घूम फिर कर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से नापतोल कर नशे का कारोबार करता था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया है।सिविल लाइन में नशे के खिलाफ नुक्कड़ सभासिटी कोतवाली: दो तस्कर ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाएसिटी कोतवाली थाना प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि एक मुखबिर से लोही गांव के पास ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों के बाइक में खड़े होने की सूचना आई। संबंधित जगह में दबिश देकर 2 आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में एक आरोपी ने आशीष दुबे पुत्र सुनील निवासी खम्हा और दूसरे ने प्रभाकर उर्फ बिट्टू जायसवाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी समान बताया। जेब की तलाशी में 2.41 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। जिसकी बाजार में कीमती 15000 रुपए है। दोनों आरोपियों को NDPS Act दर्ज किया है।सोहागी: कोरेक्स बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तारसोहागी थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने अडगड नाथ मंदिर के पास चेकिंग लगाई। तभी साइबर सेल की मदद से बाइक क्रमांक MP 17 MV 3616 को रोका गया। थैला चेक करने पर आरोपी ने अपना नाम प्रेम कुशवाहा पुत्र वीरेन्द्र कुमार 36 वर्ष निवासी मझिगवां बताया। कहा कि वह अवरार मोहम्मद पुत्र महीनुद्दीन अंसारी 21 वर्ष निवासी पेडरिया डीही थाना लौर से कोरेक्स लेकर आया है। ऐसे में दुकान में दबिश देकर 33 नग कफ सीरफ जब्त कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।सिविल लाइन: कबाड़ी मोहल्ला में नुक्कड़ नाटकसिविल लाइन थाना अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जहां नशे से बचाव व सामाजिक बुराइयों के बारे में जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नशे से दूर रहने, नशीले पदार्थ बिक्री करने वाले, नशा बेचने वालों के संबंध में सूचना देने की अपील की गई। साथ ही महिलाओं को अपने बचाव के लिए आवश्यक समझाइश दी। सभी मोहल्ले वासियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। नशे या किसी अवैध गतिविधियों की सूचना मोबाइल नंबर 9479997171 पर कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |