Bhai Dooj 2022: जानें किस दिशा की ओर मुख करके बहनें करें भाई का तिलक, क्या है मान्यता

हिंदू धर्म में भाई दूज का पर्व बड़ा महत्व रखता है. इस दिन भाई और बहन एक दूसरे से मिलकर प्यार, स्नेह और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं. इस बार भाई दूज का पर्व 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा.

Bhai Dooj 2022: पांच दिवसीय दीपावली का त्योहार भाई दूज के साथ संपन्न होता है. हिंदू धर्म में रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज का पर्व भी बड़ा महत्व रखता है. इस दिन भाई और बहन एक दूसरे से मिलकर प्यार, स्नेह और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और लंबी उम्र की कामना करते हैं. यह पर्व भाई-बहन के प्यार, समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस बार भाई दूज का पर्व 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. भाई दूज के पर्व पर तिलक का खास महत्व होता है. आइये जानते हैं भाई दूज पर्व से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

भाई दूज पर्व का महत्व
पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाते हैं और उसे उपहार स्वरूप कुछ वस्तुएं भेंट करते हैं. बदले में बहनें अपने भाई का स्वागत करती हैं और उनको भोजन करवा कर तिलक सत्कार करती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है. भाई दूज से जुड़े कुछ विशेष नियम शास्त्रों में बताए गए हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
भाई दूज पर भाई को तिलक लगाते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिलक के समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. वहीं, बहन का मुख उत्तर पूर्व या पूर्व में होना शुभ होता है.

ध्यान रखें कि पूजा के लिए चौक उत्तर पूर्व में बनाना उचित रहता है. पूजा का चौक तैयार करने के लिए आटे और गोबर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके बाद भाई को चौक पर बैठाकर तिलक करना चाहिए. साथ में उसकी कलाई पर मौली बांध कर आरती उतारनी चाहिए. साथ में उसकी लंबी आयु की कामना करनी चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |