ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत जिला शाजापुर में 01 लाख से अधिक लोगो की भागीदारी,मप्र के अन्य जिले 50% भी नही

शाजापुर
—-
ऊर्जा बचत हेतु जिले के नागरिकों को जागरूक कर

ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत किया गया साक्षर
—-
आमजनों को ऊर्जा के व्यय/अपव्यय सम्बन्धित प्राथमिक जानकारी दिए जाने के परिपेक्ष्य में, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा ‘‘ऊर्जा साक्षरता अभियान‘‘ (USHA) प्रारम्भ किया गया है। अभियान अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक आमजनो की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभी तक प्रदेश में सर्वाधिक 01 लाख से अधिक लोगो को ऊर्जा साक्षरता पोर्टल पंजीकृत किया जार अभियान से जोड़ा गया है। इसके लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अभियान के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अशासकीय संगठनों के सदस्यों को बधाई दी।

ऊर्जा साक्षरता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु श्री दिनेश जैन कलेक्टर जिला शाजापुर द्वारा विशेष कार्य योजना तैयार की गई। जिसमें प्रथम चरण में समस्त विभागों के शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के शत प्रतिशत ऊर्जा साक्षरता पोर्टल पर पंजीयन के साथ सर्टिफिकेशन करवाया जाकर अभियान से जोड़ा गया। इसके पश्चात जिले समस्त महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में ई-गवर्नेंस कार्यालय के तकनीकी अमले द्वारा ऊर्जा साक्षरता के प्रशिक्षण आयोजित किये जाकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ा गया है। साथ ही समय-समय पर जिले के नगरीय निकायों में कलेक्टर श्री जैन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियान चलाया गया। अभियान में 13 सितंबर 2022 को शाजापुर शहर में तथा 23 सितंबर 2022 को राज्य शासन द्वारा चलाये गए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिले की समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय अभियान चलाया गया। इसी के साथ विगत 14 अक्टूबर 2022 को जिले के नगरीय निकाय शुजालपुर एवं अकोदिया में भी कलेक्टर श्री जैन के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक आमजनो को ऊर्जा बचत के बारे में जागरूक कर अभियान से जोड़ा गया है। अभियान के दौरान कलेक्टर द्वारा जिले के नागरिको से ऊर्जा बचत के लिए 01 घंटे (प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) स्वेच्छा से विद्युत उपकरण बंद रखे जाने की अपील की गई। कलेक्टर की अपील पर जिले के नागरिको द्वारा विद्युत उपकरण बंद रख कर अभियान में सहयोग दिया गया। साथ ही कलेक्टर द्वारा कहा गया कि आगामी दिनों में ऊर्जा साक्षरता में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये जाएगे।

प्रदेश में सर्वप्रथम जिला शाजापुर के 01 लाख से अधिक नागरिको को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने अभियान से जुड़े प्रत्येक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। साथ ही अभियान हेतु विशेष प्रयास के लिए ऊर्जा साक्षरता अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री बीरमसिंह सौंधिया के द्वारा किये गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। साथ ही जिले के समस्त नागरिकों को अभियान से जोड़ने, ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने एवं लोगो द्वारा ऊर्जा के व्यय को कम करने के उपाय अपनाये जाने के लिए अभियान में निरंतरता बनाए रखने के निर्देश कलेक्टर श्री जैन द्वारा दिए गये हैं।
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh
#USHA
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |