पटवारियों से कार्य के संबंध में साप्ताहिक प्रतिवेदन प्राप्त करें- कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

शाजापुर

सभी राजस्व अधिकारी पटवारियों से कार्य के संबंध में साप्ताहिक प्रतिवेदन प्राप्त करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार गुलाना श्री राजाराम करजरे, शुजालपुर श्री राकेश खजुरिया, शाजापुर श्री सुनील जायसवाल, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार, श्री संदीप इवने, श्री गौरव पौरवाल, श्री कैलाश सस्त्या, श्री कैलाश मालवीय, श्री पंकज पवैया, श्री बृजेन्द्र मालवीय, श्री मुकेश सांवले, लोक सेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरम सिंह सोंधिया एवं भू अभिलेख प्रभारी अधीक्षक अकलेश मालवीय भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व रिकार्ड में त्रुटि करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। साथ ही स्वयं भी देखें कि रिकार्ड दुरूस्त है या नहीं। छोटी-मोटी त्रुटियां राजस्व अधिकारी स्वयं दुरूस्त करें। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व सेवा अभियान के तहत लगाए जाने वाले शिविरों से अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं। सभी राजस्व अधिकारी तहसील कार्यालय में आमजनों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए बैंच आदि का भी इंतजाम कराएं। राजस्व अधिकारी कोई भी आवेदन निराकरण के लिए लंबित नहीं रखें। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी कार्यों में गुणवत्ता लाएं, जिससे कि आवेदक संतुष्ट हो।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व वसूली, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत बटवारा, नामांतरण, सीमांकन, नगरीय भू अधिकार योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना, साईबर तहसील, बेल बाण्ड मा्डयूल लोक परिसंपत्ति पोर्टल पर दर्ज परिसंपत्तियों सहित अन्य कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |