मुर्गे और मोर पंख बालों में सजी लड़कियां पहुुंची, जंगलों की खूबसूरती दिखी मंच पर, झारखंड की पूजा ने जीता

रायपुर: रायपुर में ग्लोबल क्वीन ट्राइबल अवार्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ। देशभर से आई आदिवासी युवतियों ने इस दौरान रैंप वॉक किया। अलग-अलग राज्यों से आई लड़कियों ने अपने राज्यों की सस्कृति की झलक पेश की। युवतियों ने पारंपरिक आदिवासी कपड़ो का मंच पर जलवा बिखेरा।बालों में मोर और मुर्गे के पंख, हाथों में तीर गोदना, गले में सिक्कों की माला, हाथों में पापंरिक कड़ा एंठी पहने हुए बालोद पार्वती कोर्राम नजर आईं। गोंड आदिवासी समुदाय के ताल्लुक रखने वाली इस आदिवासी युवती ने बताया कि हमारे पूर्वज शिकारी रहे, हमारे सुदाय में तीरंदाज गोदना की परंपरा है। हम शरीर पर तीर के गोदना (टैटू) गर्व से बनाते हैं। यही हमारी पहचान है।ताकि आदिवासी बेटियों को मंच मिलेकार्यक्रम के आयोजक डॉ. चिदत्तमिका खटुआ और दिलीप मोहंती ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की बेटियों में आत्मविश्वास विश्वास पैदा करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है। हमारी कोशिश है कि आदिवासी अपने कल्चर को दुनिया के सामने दिखा सकें।झारखंड की पूजा इंटरनेशनल राउंड में सिलेक्टइस अवार्ड समारोह के फाइनल मुकाबले में देश के कई जगहों से आदिवासी गेटअप में आयी युवतियों के बीच कई राउंड हुए। जिसके बाद फाइनल विजेता चुना गया। हरियाणा से आयी सुमन हरियाणवी ट्रेडीशन के साथ मंच में उतरी। सुमन ने समाज में लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया। झारखंड से आयी पूजा लकड़ा को इस मुकाबले में जीत मिली। 51 हजार का कैश प्राइज भी मिला। अब पूजा अगले राउंड के लिए दिल्ली जाएंगी। जहाँ 162 देशों के बीच इंटरनेशनल लेवल का आयोजन होना है।यायाबाबा की परंपराएंप्रदेश के सरगुजा, बस्तर, राजनांदगांव जैसे आदिवासी इलाकों आई युवतियों ने बताया कि कपड़े, गोदना और कुदरती चीजें जैसे लकड़ी, कौड़ी वगैरह से बने आभूषणों का श्रृंगार ही आदिवासी करते हैं। इन चीजों का महत्व आदिवासियों में किसी गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी जितना ही है। ये हमारे यायाबाबा की परंपरा है। यायाबाबा छत्तीसगढ़ के आदिवासी अपने माता-पिता, परिजनों को कहते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |