पीएम मोदी ने किसानों की झोली भरी, एक ही स्थान पर बीज, खाद और मृदा परीक्षण की सुविधा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में किसान सम्मान सम्मेलन में किसानों की झोली भरते हुए देश की 3.3 लाख खुदरा उर्वरक दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) में तब्दील करने की घोषणा की। इन दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके में बदला जाएगा। इन केंद्रों पर बीज, खाद व मिट्टी की जांच के लिए टेस्टिंग की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। वहीं 10 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 16,000 करोड़ की राशि 12वीं किस्त के रूप में डाली।
इसके अलावा इन केंद्रों पर किसानों को खेती से जुड़ी चीजों को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्हें किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। सरकार की योजना है कि जिला स्तर पर कम-से-कम एक-एक रिटेल दुकान को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी के अंतर्गत करीब 3,30,499 रिटेल फर्टिलाइजर दुकानें पीएमकेएसके में बदली जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 600 नए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्धाटन भी किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन केंद्रों पर सिर्फ खाद नहीं मिलेगी बल्कि बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग व किसान से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिलेगी। इन केंद्रों को वन स्टॉप शॉप की तरह विकसित किया जाएगा। अभी फर्टिलाइजर की दुकानें निर्माता कंपनियों के डीलर नेटवर्क से चलती हैं लेकिन वहां किसानी से जुड़ी हर सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। इसलिए किसानों को अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए 2-3 अलग दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। किसान सम्मान सम्मेलन में 1 करोड़ से अधिक किसान वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस इवेंट के दौरान कृषि से जुडे़ 1500 स्टार्टअप लॉन्च किए गए। साथ ही फर्टिलाइजर से जुड़ी ‘इंडियन एज’ नामक एक ई-मैगजीन भी लॉन्च की गई।
पीएम ने देश के 10 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में कुल 16,000 करोड़ रुपये की राशि 12वीं किस्त के रूप में डाली। योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार साल में 6 हजार रुपये देती है। यह राशि हर चार महीने पर 2-2 हजार रुपये की किस्‍तों में दी जाती है। पैसा सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ही भेजा जाता है।
किसान सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तकनीक से किसानों को कितना फायदा हुआ है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना है। छोटे किसानों को हम सीधे घर बैठे उनके खाते में लाभ का पैसा भेज पा रहे हैं। योजना की शुरुआत से अब तक किसानों के खाते में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके अलावा ई-नाम के जरिये किसान अब अपनी उपज देश की किसी भी मंडी में बेच सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |