उज्जैन संभागायुक्त ने विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी को किया निलम्बित

उज्जैन 17 जनवरी। उज्जैन संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का लाभ न दिलाने पर मंदसौर जिले के सीतामऊ के विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद चौहान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम सेमली के रमेशलाल मेघवाल ने समाधान ऑनलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी श्रीमती जस्सूबाई को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अन्तर्गत प्रसूति सहायता राशि का लाभ नहीं मिला है। विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद चौहान ने संबल योजना में भुगतान नहीं होने का उल्लेख करते हुए निराकरण दर्ज कर लिया था। साथ ही जननी सुरक्षा राशि का भुगतान हेतु बजट आवंटन प्राप्त होने पर भुगतान किये जाने का उल्लेख करते हुए शिकायत फोर्स क्लोज की गई। विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में त्रुटि की गई। अत: संभागायुक्त ने गंभीर लापरवाही तथा उनका कृत्य गंभीर कदाचार की श्रेणी में होने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें निलम्बित कर दिया है।

क्रमांक 0164 रश्मि देशमुख/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |