जियो फेंसिंग गिरदावरी का कार्य पूर्ण नहीं करने पर- 7 पटवारी निलम्बित

उज्जैन 18 जनवरी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उज्जैन जिले के सात पटवारियों को जियो फेंसिंग गिरदावरी का कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण नहीं करने एवं जियो फेंसिंग गिरदावरी तकनीक का विरोध करने के कारण आज निलम्बित कर दिया है। रबी मौसम 2021-22 में निजी सर्वे नम्बर में से न्यूनतम 40 प्रतिशत नम्बरों को जियो फेंसिंग तकनीक से फसल गिरदावरी करना थी। जियो फेंसिंग गिरदावरी नहीं करने के कारण कलेक्टर ने उज्जैन तहसील के ग्राम लेकोड़ा के पटवारी कृष्णचंद्र शर्मा, घट्टिया तहसील के उज्जैनिया ग्राम के पटवारी हरनामसिंह जाधव, खाचरौद तहसील के मड़ावदा के पटवारी नकुल पाटीदार, नागदा तहसील के रोहलखुर्द ग्राम के पटवारी दुष्यंतसिंह तोमर, बड़नगर तहसील के ग्राम खरसोदकला के पटवारी राधेश्याम शर्मा, महिदपुर तहसील के ग्राम मकला के पटवारी सुनील जायसवाल व तराना तहसील के ग्राम कड़ोदिया के पटवारी चंद्रशेखर बैरागी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

क्रमांक 0176 एचएस शर्मा/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |