क्या महाराष्ट्र में फिर बदलने वाली है राजनीतिक फिजा ?

मुंबई। जब से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर भाजपा सहारे मुख्यमंत्री बने हैं तब से उनकी राह में कांटे ही कांटे नजर आ रहे हैं. सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं क्योंकि सारे फैसले भाजपा आलाकमान और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही लेते हैं. इस बीच 3 नवंबर को अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है और सीएम शिंदे को उम्मीद थी कि भाजपा ये सीट उनके लिए छोड़ देगी क्योंकि शिंदे खुद को असली शिवसेना मानते हैं और इस सीट पर शिवसेना विधायक के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. मगर भाजपा ने ये सीट अपने खाते में कर ली. उधर शिंदे समेत 15 विधायकों की अयोग्यता वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और सूत्रों की मानें तो वो फैसला शिंदे के खिलाफ जा सकता है. ऐसे में शिंदे को मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है. उधर शिंदे गुट के 31 विधायकों को ये उम्मीद है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री बनाया जायेगा लेकिन शिंदे गुट के चार-पांच विधायक ही मंत्री बन सकेंगे क्योंकि भाजपा ये कतई नहीं चाहेगी कि संख्याबल के हिसाब से कहीं अधिक मंत्री पद शिंदे गुट को दिया जाए. ऐसी परिस्थिति में शिंदे गुट में ही बगावत होने का भय भी सीएम शिंदे को सता रहा है. सूत्रों की मानें तो इन्ही सब कारणों से इन दिनों सीएम शिंदे अंदर ही अंदर व्याकुल हैं. इस बीच रविवार को ऐसे घटनाक्रम हो गए जिससे राजनीतिक गलियारों में ये खबर उड़ने लगी कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के  बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल एक चर्चा इसलिए हो रहा है कि रविवार को मुंबई और ठाणे में एक-एक समारोह होने थे, दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपस्थित रहना था, लेकिन दोनों साथ नहीं दिखे. दरअसल, सुबह 11 बजे राजभवन में स्टार्ट अप महाराष्ट्र के प्रोग्राम में सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस दोनों को आना था, लेकिन देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम में पहुंचे पर सीएम शिंदे नहीं आए. इसके साथ ही इस समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी उपस्थित थे. वहीं, दूसरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अपने शहर ठाणे में था. यह कार्यक्रम बंजारा समाज द्वारा आयोजित किया गया था, यहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों को सम्मानित किया जाना था. कहा जा रहा है कि ठाणे में होने के बावजूद सीएम एकनाथ शिंदे यहां समय पर नहीं पहुंचे. जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम से भाषण कर जैसे ही निकले उसके फौरन बाद एकनाथ शिंदे वहां पहुंचे. इसलिए अब ये सवाल लोगों के जेहन में कोंध रहा है कि क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है? क्या महाराष्ट्र की राजनीतिक फिजा फिर बदलने वाली है ? बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |