नक्शा पास कराए बिना चल रहा था अवैध निर्माण, चस्पा किए नोटिस

जालंधर: जालंधर नगर निगम टीम ने शहर के इमाम नासिर बाजार में एक दुकान को सील कर दिया। यह दुकान बिना नक्शा पास करवाए अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। निगम ने दुकान मालिक को नोटिस भी दिया था। बावजूद इसके उसने काम जारी रखा। जिस पर निगम की टीम दुकान को सील करने पहुंच गई।नगर निगम के अधिकारियों ने इमाम नासिर में यह काम एक शिकायत के आधार पर बंद करवाया है। जिस स्थान साईं पूरियां वाले के बगल में पर यह दुकान बन रही थी वहां पर आजादी से पहले का एक भवन था। इसमें सियालकोटी बैंड और तेल का कोल्हू था। यह बिल्डिंग जर्जर होने के बाद गिर गई थी।दुकान पर लगाई गई सील और चस्पा किया गया नोटिसइसे इमाम नासिर के ही एक दुकानदार ने खरीद लिया था। खरीदने के बाद दुकानदार ने इसका कोई नक्शा वगैरह पास नहीं करवाया और अवैध तरीके से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करवा दिया। बाजार तंग होने के कारण गली में कंस्ट्रक्शन का सामान फेंक दिए जाने से और ट्रैक्टर ट्रालियां आने से लोगों को दिक्कत आ रही थी।लोगों ने दुकान बना रहे व्यक्ति को व्यक्तिगत तौर पर कई बार आने-जाने में आने वाली समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों के पास की। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इस पर नोटिस भी जारी किया लेकिन अपनी पहुंच दिखाकर दुकानदार ने शिकायत को ठंडे बस्ते में डलवा दिया।शिकायत के बाद भी जब लोगों को राहत नहीं मिली और कंस्ट्रक्शन काम जारी रहा तो लोगों ने अपनी शिकायत देने बाद निगम के अधिकारियों से उसकी पावती ली। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जब दुकानों की उसारी का काम चल रहा होगा उसी वक्त शिकायत देना तुरंत कार्रवाई की जाएगी।दुकान में चल रहा कंस्ट्रक्शन वर्क जिसे बंद करवाया गयासोमवार सुबह दुकान की दीवारों पर पलस्तर चढ़ाने के अलावा अन्य काम चल रहा था तो लोगों ने फोटो खींच कर तुरंत निगम के अधिकारियों को भिजवाए। जिस पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जहां काम रुकवाया। जिसके बाद शटर को डाउन कर उस पर सील लगा दी। साथ ही दुकान पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।इमाम नासिर में मौके पर कार्रवाई करने गए नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने कंस्ट्रक्शन कर रहे व्यक्ति से दुकान के नक्शे समेत अन्य दस्तावेज मांगे थे लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। इसलिए दुकान का काम रुकवा कर उस पर सील लगा दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |