CIA ने नागरिक अस्पताल के पास दबोचा; बैग में भरकर सप्लाई करने जा रहा था

रेवाड़ी: सिटी पुलिस ने आरोपी मंजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।हरियाणा में रेवाड़ी की CIA टीम ने शहर के नागरिक अस्पताल के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी पिट्‌ठू बैग में भरकर गांजा सप्लाई करने जा रहा था। उसके खिलाफ सिटी पुलिस में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।CIA को सूचना मिली थी कि गांव फिदेड़ी निवासी मंजीत, जो फिलहाल गांव ढालियावास में रहता है, वह गांजा तस्करी का धंधा करता है। साथ ही यह भी इनपुट मिला था कि वह गोल चक्कर से नागरिक अस्पताल की तरफ जाने वाले रोड पर किसी को गांजा सप्लाई देने आ रहा है। पुख्ता जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल के पास नाकाबंदी कर दी।सादी वर्दी में खड़े पुलिस के जवानों ने मंजीत को दूर से ही देख लिया। मंजीत की पीठ पर बैग लटका हुआ था। पुलिस को देखकर मंजीत घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह मंजीत ही निकला। इसकी सूचना तुरंत ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला बागवानी अधिकारी मंदीप को दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद आरोपी मंजीत के बैग की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान बैग में एक पॉलीथिन मिली, जिसमें गांजा भरा हुआ है। पुलिस ने इलेक्ट्रिक कांटे से गांजे का वजन किया तो वह 2.10 किलोग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी मंजीत के खिलाफ सिटी थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा किससे लेकर आया और शहर में किसे बेचने पहुंचा था। आज उसे कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |