भारत का सभ्यतागत लोकाचार समाज को वापस देना सिखाता है : उपराष्ट्रपति धनखड़

जयपुर। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय संस्कार  की सराहना करते हुए कहा कि भारत का सभ्यतागत लोकाचार समाज को यथासंभव वापस देना सिखाता है। उन्होंने लोगों से समाज में जरूरतमंद और वंचित वर्गों की मदद के लिए कुछ समय देने का भी आग्रह किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने यहां कहा, ‘भारत के सभ्यतागत लोकाचार, हमें जितना संभव हो समाज को वापस देना सिखाते हैं। गरीबों के आंसू पोंछना सभी का काम है क्योंकि यह हमारे सृजनकर्ता द्वारा दिया गया आदेश है। यदि आप देंगे, तो आप बहुत कुछ पाएंगे।’ धनखड़ यहां भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमसीएचआरसी) के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज की सेवा, कैंसर विशेषज्ञता में उत्कृष्टता और इसके विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के लिए अस्पताल की सराहना की।उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन कैंसर रोगियों को अच्छी देखभाल प्रदान करने के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन, नवीनतम तकनीक, विश्वसनीयता और भावनात्मक प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में आयुष्मान भारत योजना की सराहना की। इस अवसर पर बीएमसीएचआरसी के अध्यक्ष नवरत्न कोठारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इससे पहले धनखड़ के सांगानेर हवाई अड्डा पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला व वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |