10 बजे से वोटिंग; खड़गे और थरूर के बीच है मुकाबाला; 19 को नतीजा

चंडीगढ़: शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच टक्कर है। दोनों में से एक दिल्ली में नए कांग्रेस प्रेजीडेंट की कुर्सी संभालेगा।इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के नए प्रेजीडेंट का आज चुनाव होना है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से भी वोटिंग में हिस्सा लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से यह वोटिंग शुरू होनी है। चंडीगढ़ से कुल 37 वोट जाएंगे। इस दौरान पूर्व रेल मंत्री एवं सीनियर कांग्रेसी नेता पवन कुमार बंसल भी वोट डालेंगे। सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में यह वोटिंग होगी।जानकारी के मुताबिक देश भर में कांग्रेस की करीब 9,100 वोट्स तय करेंगी की कांग्रेस का अगला प्रेजीडेंट कौन होगा। इनमें से 9 हजार चुने हुए कांग्रेस मेंबर्स के वोट हैं जबकि बाकी स्थाई मेंबर्स के वोट शामिल हैं। 19 अक्तूबर को चुनाव का नतीजा आएगा। जानकारी के मुताबिक 80 वर्षीय खड़गे ने प्रचार को लेकर 14 राज्यों का दौरा किया था। वहीं दूसरी ओर 66 वर्षीय थरूर ने 10 राज्यों का दौरा किया। दोनों केंडीडेट्स ने अपने ढंग से वोटर्स को प्रभावित किया।प्रेजीडेंट पोस्ट के चुनाव में सीनियर कांग्रेसी लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। वहीं गांधी परिवार पहले ही ऐलान कर चुका है कि वह किसी केंडीडेंट को सपोर्ट नहीं कर रहा है। कांग्रेस वर्कस जिसे अपना नेता चुनना चाहेंगे उसे वोट करेंगे। वहीं सूत्र बतातें हैं कि ज्यादातर बड़े नेता खड़गे के समर्थन में हैं।दोनों केंडीडेट्स ने चंडीगढ़ में इलेक्शन एजेंट किए नियुक्तमल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर, दोनों उम्मीदवारों ने चंडीगढ में अपने अपने इलेक्शन एजेंट नियुक्त कर दिए हैं। यह पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान केन्द्र में मौजूद रहेंगे। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वोटिंग ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत सीक्रेट बेलेट के जरिए होगी। AICC के खजांची पवन कुमार बंसल की वोट भी अहम रहेगी। इससे पहले AICC के प्रदेश रिटर्निंग अफसर एवं पोलिंग अफसर खिलारी लाल भैरवा भी चंडीगढ़ में चुनावों की सुपरविजन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किए गए प्रबंधों का जायजा लिया था।सोनिया गांधी लंबे समय तक रही थी प्रेजीडेंटबता दें कि सोनिया गांधी वर्ष 1998 से लेकर वर्ष 2017 तक कांग्रेस की प्रेजीडेंट रही थी। इसके बाद राहुल गांधी को प्रेजीडेंट नॉमिनेट किया गया था। हालांकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने यह कुर्सी छोड़ दी थी। जिसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम प्रेजीडेंट बनाया गया था। कांग्रेस के संविधान के मुताबिक प्रेजीडेंट का समयकाल 5 वर्ष का होता है मगर यह आगे एक्सटेंड होता रहता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |